Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिव्यांग अभिषेक सोनी के आग्रह पर क्रिकेट मैच देखने की व्यवस्था की

भोपाल (IMNB NEWS AGENCY)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरीबों और दिव्यांगजन के प्रति उदारता, स्नेह एवं उनकी इच्छा पूर्ति को तत्काल पूरा करने का उदाहरण आज देखने को मिलता है। रविवार को दिव्यांग श्री अभिषेक सोनी की मांग पर इंदौर में क्रिकेट मैच देखने के लिए उसके टिकट और स्टेडियम में विशेष व्यवस्था मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने करवाई। अभिषेक ने 18 जनवरी को इंदौर में भारत-न्यूजीलैंड वन-डे क्रिकेट मैच देखने के लिए मिले इस विशेष अवसर के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार माना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर क्रिकेट मैच देखते श्री अभिषेक सोनी का चित्र जारी करते हुए हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्री अभिषेक की कामना पूरी होने और उसका हंसमुख चेहरा देख कर मुझे अभूतपूर्व आनंद का अनुभव हो रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि क्रिकेट मैच देखने के शौकीन अभिषेक ने एक वीडियो जारी कर उनसे इंदौर में क्रिकेट मैच देखने की व्यवस्था करने का आग्रह किया था। यह वीडियो देर रात देखने को मिला था, जिसके तुरंत बाद अभिषेक के लिए क्रिकेट मैच की टिकट और स्टेडियम में विशेष व्यवस्था करवा दी गई। अभिषेक ने स्टेडियम में बैठकर क्रिकेट मैच का आनंद लिया।

दिव्यांग अभिषेक का आग्रह

अभिषेक सोनी ने वीडियो में कहा था कि “मुख्यमंत्री जी” मेरा नाम अभिषेक सोनी है। मैं ग्रामीण क्षेत्र में रहता हूं। मुझे किकेट देखने का बहुत शौक हैं। अब तक मैंने टी.वी. पर ही मैच देखा है। मेरी इच्छा है कि मैं स्टेडियम ग्राउंड में भारत का लाइव मैच देख सकूं। किसी कारणवश टिकट नहीं हो पा रही है। आपसे निवेदन है कि मेरी टिकट करवा दीजिए।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अभिषेक की भावना का सम्मान करते हुए रविवार 18 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड वनडे क्रिकेट मैच इंदौर में देखने की व्यवस्था करवाई।

  • Related Posts

    कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता, सेवा, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का किया आहवान मुख्यमंत्री डॉ.…

    Read more

    लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के सुशासन और न्यायप्रियता ने देश-प्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पाल-गड़रिया समाज कल्याण बोर्ड का होगा गठन, गड़रिया समाज के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!