Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिवपुरी में हुई नाव दुर्घटना पर किया शोक व्यक्त

मृतकों के परिजनों को दी जाएगी दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री ने दिए दुर्घटना की जांच के निर्देश

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी जिले के खनियाधाना क्षेत्र में माताटीला बांध में बने टापू पर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की नाव पलटने से हुई दुर्घटना में 7 भाई-बहनों की डूबने से मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि घटना हृदय विदारक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दु:ख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों के निकटतम परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दुर्घटना की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि जिला प्रशासन, स्थानीय नागरिकों और एनडीईआरएफ के जवानों की मदद से 8 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में सुरक्षित बचे लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परमपिता परमेश्वर से दिवगंत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनसामान्य से नदी तथा जल स्रोतों में आवागमन व अन्य उपयोग के समय आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

  • Related Posts

    बालाघाट जिले का विकास और रोजगार के नये अवसरों का सृजन ही हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    बैगा विकास प्राधिकरण की होगी स्थापना मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनविश्वास कार्यक्रम में हुए शामिल   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार…

    Read more

    विकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के…

    Read more

    NATIONAL

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध