Ro no D15139/23

मध्यप्रदेश, मेडिकल और फार्मास्यूटिकल मेन्यूफेक्चरिंग का नया हब बनेगा :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन में मेडिकल पार्क में निवेश के लिये किया आमंत्रित
टोक्यो मेडिकल डिवाइस निर्माताओं से हुई बैठक
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जापान दौरे के दूसरे दिन टोक्यो में एएनडी मेडिकल कम्पनी के निदेशक श्री डाइकी अराई से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में चिकित्सा उपकरण निर्माण के अवसरों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में विकसित किये जा रहे 75 एकड़ के मेडिकल एवं फार्मास्यूटिकल पार्क को वैश्विक निवेशकों के लिये एक बेस्ट डेस्टिनेशन बताया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश मेडिकल एवं फार्मास्यूटिकल मेन्यूफेक्चरिंग के क्षेत्र में नये हब के रूप में विकसित हो रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के अत्याधुनिक मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश के लिये आमंत्रित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार औद्योगिक इकाईयों को रियायती दरों पर भूमि उपलब्ध करा रही है। उन्होंने इस पार्क को भारत के तेजी से विकसित हो रहे हेल्थ केयर और मेडिकल डिवाइस सेक्टर का एक महत्वपूर्ण केन्द्र बताया। यहाँ उन्नत बुनियादी सुविधाएँ, राज्य सरकार द्वारा दी जा रही प्रोत्साहन योजनाएं निवेशकों के लिये विशेष अवसर उपलब्ध है। डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश स्वास्थ्य सेवा, मेडिकल उपकरण निर्माण, फार्मास्यूटिकल उत्पादन के क्षेत्र में निवेश को आमंत्रित करते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके व्यापार को सुगम बनाने के लिये हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में रियायती दरों पर भूमि की उपलब्धता, मेडिकल डिवाइस, बायोटेक और फार्मा कम्पनियों के लिये विशेष प्रोत्साहन योजना है, बेहतर लॉजिस्टिक और कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं मध्यप्रदेश में ज्यादा से ज्यादा निवेश को आकर्षित करते है।
एएंडडी मेडिकल के निदेशक श्री डाइकी अराई ने मध्यप्रदेश में राज्य में अपनी निर्माण इकाई स्थापित करने में विशेष रूचि दिखाते हुए कहा कि वे इस वर्ष के अंत तक इसे शुरू करने की बात की। उल्लेखनीय है कि जापान की एएंडडी मेडिकल कम्पनी वैश्विक स्तर पर चिकित्सा उपकरण और स्वास्थ्य निगरानी उत्पादों का उत्पादन करती है।

  • Related Posts

    “विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

    3 भव्य मंच,  18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल…

    Read more

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना

      भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के छोला क्षेत्र में जन आस्था के केंद्र प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचकर हनुमान जन्मोत्सव में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त