Ro no D15139/23

मध्यप्रदेश में युवाओं को दिलवाएंगे अनुभवी उद्यमियों का मार्गदर्शन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के लिए करेंगे सहयोग : श्री गुप्ता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में बोट लाइफस्टाइल, मुम्बई के कोफाउंडर श्री अमन गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री गुप्ता को जानकारी दी कि मध्यप्रदेश में नई स्टार्टअप पॉलिसी 2025 लागू की गई है जो युवाओं के लिए मददगार है। युवा उद्यमिता को मध्यप्रदेश में प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस क्षेत्र में 47 प्रतिशत स्टार्टअप में महिला उद्यमी हैं, जो उल्लेखनीय है। मध्यप्रदेश में इन स्टार्टअप की संख्या राष्ट्रीय औसत से तीन गुना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री गुप्ता को इंदौर पीथमपुर क्षेत्र में विकसित किए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश और उत्पादन की व्यापक संभावनाएं हैं। मध्यप्रदेश को देश के शीर्ष स्टार्टअप इकोसिस्टम में स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में 6 हजार से अधिक स्टार्टआप रजिस्टर्ड हैं। इनकी संख्या दुगुनी करने का लक्ष्य है। प्रदेश के युवाओं को अनुभवी और सफल उद्यमियों का मार्गदर्शन मिलना चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार विशेष प्रयास कर रही है। इस नाते स्टार्टअप क्षेत्र में बोट लाइफस्टाइल के अनुभवी उद्यमियों का मार्गदर्शन निश्चित ही सहायक सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बोट लाइफस्टाइल के को-फाउंडर श्री गुप्ता ने मध्य प्रदेश में निवेश के साथ ही यहां स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे मध्यप्रदेश के युवाओं में काफी प्रतिभा देखते हैं। वे मेंटरशिप प्रदान करने और युवा उद्यमिता कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से होंगे। श्री गुप्ता ने भोपाल में हुए स्टार्टअप एमपी- हैक एण्ड मेक 2026 हैकाथॉन में हिस्सेदारी को सुखद बताया।

उल्लेखनीय है कि बोट लाइफस्टाइल एक अग्रणी उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है जो ऑडियो उत्पादों जैसे ईयर फोन, हेडफोन, स्पीकर आदि के निर्माण के क्षेत्र के साथ ही विपणन का कार्य करती है। कंपनी द्वारा मेड इन इंडिया के अंतर्गत घरेलू उत्पादन के विस्तार की दिशा में निंरतर प्रयास किए जा रहे हैं। भेंट के अवसर पर प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन श्री राघवेंद्र कुमार सिंह और मध्यप्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री चंद्रमौली शुक्ला उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता, सेवा, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का किया आहवान मुख्यमंत्री डॉ.…

    Read more

    लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के सुशासन और न्यायप्रियता ने देश-प्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पाल-गड़रिया समाज कल्याण बोर्ड का होगा गठन, गड़रिया समाज के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!