Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना:

भवन के 24 हजार बकाया पर आनंद देवांगन को 08 हजार रूपए की मिली छूट

रायपुर , 06 मई 2026/ राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 मुंगेली जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से लंबित बिजली बिलों का भुगतान अब आसान हो गया है और उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिल रही है। इसी कड़ी में जिले के देवांगन समाज भवन का 24 हजार से अधिक का बकाया था। समाज के अध्यक्ष श्री आनंद देवांगन ने बताया कि योजना के तहत उन्हें 08 हजार से अधिक की छूट मिली, जिससे उनका आर्थिक बोझ काफी कम हो गया और उन्होंने राहत महसूस की।
श्री देवांगन ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना आम लोगों के लिए बेहद लाभकारी है और इससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। गौरतलब है कि इस योजना का शुभारंभ 12 मार्च 2026 को किया गया है। इसके तहत बीपीएल, घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को बकाया राशि में विशेष छूट दी जा रही है। बीपीएल उपभोक्ताओं को मूल राशि में 75 प्रतिशत तक तथा अधिभार में 100 प्रतिशत छूट का प्रावधान है, वहीं घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को मूल राशि में 50 प्रतिशत और अधिभार में पूर्ण छूट दी जा रही है। योजना में उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान के साथ-साथ किश्तों में भुगतान की सुविधा भी दी गई है, जिससे वे अपनी सुविधा अनुसार बकाया राशि का निपटान कर सकते हैं।

  • Related Posts

    साही के अवैध शिकार पर वन विभाग का बड़ा एक्शन पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    रायपुर, 15 जुलाई, 2026/छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर राज्य सरकार की मुस्तैदी का एक बड़ा असर देखने को मिला है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के कृषि नवाचार को बढ़ावा देने के संकल्प को मिली नई उड़ान, प्रगतिशील किसान भानुप्रताप ने जुगाड़ तकनीक से तैयार की सीड ड्रिल

    राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन योजना से मिली गुणवत्ता युक्त बीज की सौगात कृषि विभाग के सहयोग से कम लागत में आधुनिक बुवाई का सफल मॉडल बना किसानों के लिए प्रेरणा…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण