स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नंदूराम भांगे के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख

रायपुर, 22 दिसंबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर जिले के चकरभाठा निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री नंदूराम भांगे के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में स्वर्गीय श्री भांगे का अतुलनीय योगदान रहा। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 14 वर्ष की किशोरावस्था में भी उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया और 3 महीने तक जेल में निरुद्ध रहे। स्वर्गीय श्री भांगे का योगदान हमेशा इतिहास में अमिट अक्षरों में लिखा रहेगा।

उल्लेखनीय है कि श्री भांगे का निधन आज रात जिला चिकित्सालय बिलासपुर में हुआ। उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई।

Related Posts

कर्नाटक में शासकीय ठेकों में धर्म आधारित आरक्षण पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताई कड़ी आपत्ति

रायपुर 15 मार्च 2025/ कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा शासकीय ठेकों में धर्म के आधार पर आरक्षण देने के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु…

कर्नाटक में शासकीय ठेकों में धर्म आधारित आरक्षण पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताई कड़ी आपत्ति

  रायपुर 15 मार्च 2025/ कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा शासकीय ठेकों में धर्म के आधार पर आरक्षण देने के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *