Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: एक कॉल, समाधान तत्काल  कमला मिश्रा का नहीं बना था राशन कार्ड, 06 घण्टे में ही बना कार्ड पुत्र  आनंद मिश्रा ने दिया मुख्यमंत्री को धन्यवाद

रायपुर, 24 जून 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन में जनता की समस्याओं का एक कॉल में समाधान हो रहा है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर संपर्क कर रहे हैं और उनका जल्द निराकरण भी हो रहा है। रायपुर जिले की ग्राम मांढर निवासी  कमला मिश्रा का राशन कार्ड कॉल करने के मात्र 6 घण्टे के भीतर ही बनकर मिल गया। उन्हें संबंधित विभाग ने स्वयं संपर्क कर उनके घर राशन कार्ड प्रदान किया।

श्रीमती कमला मिश्रा के पुत्र  आनंद मिश्रा ने बताया कि उन्होंने राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया था मगर नहीं बन पाया था। तभी उन्होंने मुख्यमंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया हैण्डल के माध्यम से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी 09 जून को मिली। जिसके अगले दिन श्री मिश्रा ने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपने माता जी के राशन कार्ड नहीं बनने की समस्या बताई, जिसके बाद उन्हें यूनीक टोकन नंबर प्राप्त हुआ। कॉल करने के करीब 6 घण्टे के भीतर उन्हें विभाग के अधिकारियों ने राशन कार्ड बनने की जानकारी दी और कार्ड प्रदान किया ।

श्री मिश्रा कहते हैं कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 हमारी समस्या के समाधान के लिए उपयुक्त माध्यम है। इससे हमारी छोटी समस्याओं का समाधान हो रहा है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद किया।

  • Related Posts

    टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी देखने उमड़ी भीड़, एआई तकनीक से विरासत और पर्यटन का अभिनव अनुभव

    विद्यार्थियों ने जाना स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास, ‘वंदे मातरम्’ की गौरवगाथा और छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा   *ऐतिहासिक विरासत से आधुनिक विकास तक की तस्वीरें बनीं आकर्षण का केंद्र*  …

    Read more

    छत्तीसगढ़ लोक आयोग में गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    *न्यायमूर्ति श्री आई.एस. उबोवेजा ने किया ध्वजारोहण*   रायपुर, 15 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ लोक आयोग, रायपुर के कार्यालय प्रांगण में 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान