Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी आमजन के लिए भरोसेमंद सहारा

एक फोन, एक शिकायत और मिल गया राशन कार्ड
गायत्री यादव की 10 महीने पुरानी समस्या का हुआ समाधान

रायपुर,04 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रदेश के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनती जा रही है। बलरामपुर जिले के ग्राम भेण्डरी निवासी श्रीमती गायत्री यादव को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिला, जब राशन कार्ड के लिए लगभग 10 महीने से लंबित उनका आवेदन हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के बाद शीघ्र ही निराकृत कर दिया गया।

श्रीमती गायत्री यादव ने बताया कि राशन कार्ड नहीं बनने के कारण उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले खाद्यान्न और कई शासकीय योजनाओं के लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय तक आवेदन लंबित रहने पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक जांच और प्रक्रिया पूरी की तथा उनका राशन कार्ड जारी कर दिया। राशन कार्ड प्राप्त होने के बाद अब वे नियमित रूप से सस्ती दरों पर खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगी और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उठा सकेंगी।

राशन कार्ड मिलने पर श्रीमती गायत्री यादव ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित समाधान हुआ। उन्होंने कहा कि पहले सरकारी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा था, लेकिन अब उनकी परेशानी दूर हो गई है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक सेवाओं को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाना है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से राशन कार्ड, पेंशन, बिजली, पानी, राजस्व और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों का शासन-प्रशासन पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण

        राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…

    Read more

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

      विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!