Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ने 1971 के युद्ध में अपनी वीरता का लोहा मनवाने वाले अरुण कुमार का किया सम्मान

03 शहीद सेनानियों के परिवारों का किया सम्मान
वेटनर डे पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीदों के बलिदान और शौर्य को किया याद

जशपुरनगर 15 जनवरी 2025/ जशपुर के विकासखण्ड फरसाबहार के ग्राम पगुराबहार में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 9वें सशस्त्र सेना के भूतपूर्व सैनिक दिवस वेटनर डे  पर सेना के वीर जवानों के बलिदान और वीरता को नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1971 के युद्ध में अपनी अभूतपूर्व वीरता एवं अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले  जशपुर के भागलपुर निवासी 81 वर्षीय नायक अरुण कुमार का सम्मान किया। अरुण कुमार ने 1961 में थल सेना के इलेक्ट्रॉनिक एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर में पदस्थ हुए थे। 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान देश की रक्षा करते हुए उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया था। जिसके लिए उन्हें राष्ट्रपति के द्वारा वीरता अलंकार सेना मेडल से सुशोभित किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अरुण कुमार को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया। श्री अरूण कुमार ने अपने युद्ध के अनुभव भी मुख्यमंत्री से साझा किये।
मुख्यमंत्री श्री साय ने जिले के शहीद सेनानियों के परिवार के सदस्यों को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शहीद सिपाही शिमोन केरकेट्टट्ट, शहीद राजेश बारा, शहीद सिपाही अशोक राम भगत के परिवारों से मुख्यमंत्री श्री साय ने मुलाकात कर चर्चा की। इसके साथ ही शहीद हवलदार शिमोन केरकेट्टा की पत्नी तेरेसा केरकेट्टा को चलने में होने वाली समस्याओं को देखते हुए व्हील चेयर प्रदान भी प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि भारतीय थल सेना के 9वीं बिहार रेजीमेंट में रहते हुए कुनकुरी तहसील के ग्राम बैगाटोली, घटमुण्डा निवासी शहीद सिपाही शिमोन केरकेट्टा ने अक्टूबर 1966 को उत्त्तर पूर्व क्षेत्र में मिजोरम होस्टीलिस के समय देश की रक्षा में अपनी जान की परवाह तक नहीं की एवं अदम्य साहस के साथ लड़ते हुए दुश्मन की गोली लगने से वीर गति प्राप्त हुए। जशपुर के ग्राम बडा गलौंदा के शहीद राजेश बारा भारतीय थल सेना के 4 बिहार रेजीमेंट में पदस्थ रहते हुए 2002 में देश के जम्मू एवं कश्मीर क्षेत्र में देश के दुश्मन तथा आतंकवादियों से देश की रक्षा करते हुए अप्रैल 2002 को वीरगति प्राप्त हुए थे। जशपुर के ग्राम कसिरा निवासी शहीद सिपाही अशोक राम भगत भारतीय थल सेना के 18 बिहार रेजीमेंट में पदस्थ रहते हुए नवम्बर 2020 में सिक्किम क्षेत्र के नियंत्रण रेखा में ऑपरेशन स्नो लिपोर्ड में भाग लेकर देश की रक्षा करते हुए को वीरगति प्राप्त हुए थे।
ज्ञात हो कि भारतीय सशस्त्र सेनाओं के प्रथम कमांडर इन चीफ फील्ड मार्शल के. एम. करिअप्पा के भारतीय सेना में उल्लेखनीय योगदान को याद करने के लिये प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को वेटनर डे मनाया जाता है। इसके माध्यम से हमारे देश के उन सभी सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए शांति और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष को याद किया जाता है। जिसमें न केवल वर्तमान और पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया जाता है। इस अवसर पर विधायक गोमती साय, श्रीमती कौशल्या साय, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित जिला भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन उमेद सिंह चारण, कल्याण संयोजक ओनरी सूबेदार मेजर हेमन्त कुमार सार्वा, नायक उत्तम कुमार साहू, महादेव यादव एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जरूरतमंद परिवारों को  अनेक योजनाओं का मिल रहा लाभ सुनेमा बाई को हर माह महतारी वंदन योजना राशि आ जाती है खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना,राशन कार्ड और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से किया गया लाभान्वित

      जशपुरनगर 13 मार्च 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक लगातार पहुँच रहा है। इसी कड़ी में…

    Read more

    बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजनादृ2026 लागू लंबित बिजली बिल के मूल राशि व अधिभार में भारी छूट के साथ किस्तों में भुगतान की सुविधा

     जशपुरनगर 13 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजनादृ2026 लागू किया हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता