Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ने बगिया में एक आरोग्य अमृत अवलेहश् का किया  शुभारंभ

जशपुरनगर 22 फ़रवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा विगत दिवस 21 फरवरी को आरोग्य अमृत अवलेह  का विधिवत शुभारंभ किया गया।
यह उत्पाद आयुर्वेद की समृद्ध परंपरा एवं आधुनिक आवश्यकताओं के समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
श्आरोग्य अमृत अवलेहश् एक विशेष रूप से निर्मित आयुर्वेदिक फॉर्मुलेशन है, जो पारंपरिक Chyawanprash की श्रेष्ठता से प्रेरित है। इसे इस प्रकार तैयार किया गया है कि यह शरीर की प्राकृतिक रोग-प्रतिरोधक क्षमता को सुदृढ़ करने में सहायक हो। साथ ही यह स्मरण शक्ति, एकाग्रता एवं मानसिक स्फूर्ति को बढ़ाने में भी उपयोगी है। वर्तमान समय की भागदौड़ एवं तनावपूर्ण जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए यह उत्पाद सभी आयु वर्ग के लिए लाभकारी एवं उपयोगी सिद्ध हो सकता है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य शासन आयुर्वेद, वनौषधि एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक एवं सुरक्षित स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है, ताकि आमजन स्वस्थ एवं सशक्त जीवन व्यतीत कर सकें। श्आरोग्य अमृत अवलेहश् इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ औषधीय वनस्पतियों की दृष्टि से समृद्ध राज्य है और यहां उपलब्ध वन संपदा का वैज्ञानिक एवं सतत उपयोग कर स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन एवं आत्मनिर्भरता को भी बल मिलेगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, कलेक्टर श्री रोहित व्यास डीएफओ श्री शशि कुमार जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमुदाय ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे राज्य की स्वास्थ्य उन्नयन दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

  • Related Posts

    महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

      रायपुर 13 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में नई दिल्ली के विज्ञान भवन से प्रसारित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री…

    Read more

    कला हमेशा से अभिव्यक्ति, प्रतिबिंब और परिवर्तन का एक शक्तिशाली माध्यम रही- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    *‘गौरा’ -राष्ट्रीय दृश्य कला प्रदर्शनी* रायपुर, 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) गौरा में आपका स्वागत है। यह प्रदर्शनी आने वाले सभी लोगों के लिए खुशी, प्रेरणा और चिंतन का…

    Read more

    NATIONAL

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह