Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ने नगर पालिका के डिजिटल डोर सुविधा का किया शुभारंभ

जशपुर के आम नागरिक क्यूं आर कोड के माध्यम से घर बैठे जल कर संपत्ति कर दुकान कर का भुगतान कर सकेंगे
एचडीएफसी बैंक ने क्यूं आर कोड बनाकर नगर पालिका जशपुर को सौंपा
नगर पालिका जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी
हर घर के लिए अलग अलग क्यूं आर कोड चस्पा किया जाएगा

जशपुरनगर 29 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शनिवार को एचडीएफसी बैंक के डिजिटल डोर सुविधा का शुभारंभ किया।
बैंक ने नगर पालिका जशपुर को एक क्यूं आर कोड जनरेट करके दिया जिसके माध्यम से जशपुर जिले के नागरिक घर बैठे क्यूं आर कोड के माध्यम से संपत्ति कर जल कर दुकान का टेक्स पेमेंट कर सकते है लोगों को
नगर पालिका जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
एचडीएफसी बैंक के माध्यम से हर घर के लिए अलग अलग क्यूं कोड बनाया गया है जिसको घर घर चस्पा भी किया जा रहा है।
जिसमें मकान मालिक का नाम घर का नम्बर और मोबाइल नम्बर के साथ कितना घर का टेक्स बकाया है क्यूं आर कोड में पता चल जाएगा
ताकि जशपुर नगरीय क्षेत्र के नागरिक इस क्यूं आर उपयोग करके टेक्स का भुगतान कर सकेंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जुदेव कृष्णा राय कलेक्टर श्री रोहित व्यास नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय एचडीएफसी बैंक के रिजनल मैनेजर श्री सराफत अली शाखा प्रबंधक श्री दीपक दास उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि प्रापर्टी टैक्स इनफार्मेशन सिस्टम एक आधुनिक आई सी टी आधारित प्रणाली है जो जशपुर नगर पालिका में राजस्व संग्रहण को पारदर्शी कुशल एवं सरल बनाती है। यह प्रणाली आवासीय व्यावसायिक एवं औद्योगिक सभी प्रकार की संपत्तियों को कवर करती है और वर्तमान में 4600 हाऊस होल्ड को शामिल करती है।
क्यूं आर कोड में भुगतान करने के लिए डी डी एन नम्बर, मोबाइल नम्बर, प्रापर्टी आईडी डाले, जिसमें मालिक का नाम टैक्स राशि, बकाया राशि और इसके बाद देय राशि की पुष्टि करें तत्पश्चात यूटीआई डेबिट कार्ड,नेट बैंकिंग का आपसन चुने फिर सुरक्षित तरीके से भुगतान कर सकते हैं।इसके बाद आपको डिजिटल रसीद प्राप्त हो जाएगी।

  • Related Posts

    ठेकेदार द्वारा आत्मदाह की चेतावनी को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया आधारहीन

     रजनीकांत के नाम से विभाग में किसी भी प्रकार का अनुबंध नहीं है-पीएचई अम्बिकापुर 29 मार्च 2026/  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) खंड अम्बिकापुर ने सोशल मीडिया और पत्रों के माध्यम…

    Read more

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

    – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण – पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण – ग्राम पंचायत स्तर पर ही…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….