Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ने बगीचा के मंगल भवन निर्माण कार्य का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ने जशपुर प्रवास के दौरान मंगल भवन बनाने की थी घोषणा
1 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा मंगल भवन
बगीचा वासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज बगीचा विकास खंड के मंगल भवन निर्माण कार्य का अवलोकन किया।  इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक  गोमती साय जशपुर विधायक  रायमुनि भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष  सालिक साय जिला पंचायत उपाध्यक्ष  शौर्य प्रताप सिंह जुदेव नगर पंचायत अध्यक्ष   प्रभात सिदाम आईजी  दीपक कुमार झा कलेक्टर  रोहित व्यास एस एस पी  शशि मोहन सिंह, जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के जशपुर जिला प्रवास के दौरान बगीचा में एक करोड़ की लागत से मंगल भवन बनाने की घोषणा की गई थी जिसके तारतम्य में नगर पंचायत बगीचा में स्थल का चयन कर वार्ड क्र० 09 में निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया हैं। निर्माण एजेंसी द्वारा लगभग 06 माह की समयावधि सर्व सुविधायुक्त मंगल भवन आगामी मार्च 2026 तक उक्त भवन का निर्माण पूर्ण करा निकाय क्षेत्रान्तर्गत के नागरिको का विभिन्न कार्यक्रमों हेतु उपलब्ध कराया
मंगल भवन का निर्माण कार्य डोर लेवल पर कार्य प्रगतिरत है। उक्त मंगल भवन में कुल 9,550 वर्ग फीट में एक वृहद हॉल, एक छोटा हॉल, दो कमरा अटेच्ड लेटबॉथ एवं एक स्टेज इनके साथ ही सामान्य महिला एवं पुरूष लेटबॉथ व बरामदा भी निर्माणाधीन है। उक्त भवन के सामने वृहद पार्किंग की व्यवस्था है। जिसका उपयोग निकाय क्षेत्रान्तर्गत के नागरिकों को शादी, जनसभा व अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमो के आयोजन हेतु उपयोग किया जा सकेगा।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!