Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : 10 फरवरी को रायपुर में भव्य आयोजन

धमतरी जिले के 132 जोड़े बंधेंगे विवाह सूत्र में

धमतरी, 09 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत कल 10 फ़रवरी (मंगलवार) को राज्य की राजधानी रायपुर स्थित साइंस ग्राउंड में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमामय आयोजन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में धमतरी जिले के 132 जोड़े विवाह बंधन में बंधकर नए जीवन की शुरुआत करेंगे। यह आयोजन सामाजिक समरसता, सादगी और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करने की दिशा में राज्य शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है।
समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। विवाह स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिसमें मंडप, पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुरूप विवाह संपन्न कराने की व्यवस्था, भोजन, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कन्याओं के विवाह को सम्मानजनक एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है। इस योजना के माध्यम से न केवल विवाह व्यय का बोझ कम होता है, बल्कि सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और समानता को बढ़ावा देने का संदेश भी समाज में जाता है।
धमतरी जिला प्रशासन एवं जिला महिला एवं बाल विकास द्वारा सभी चयनित जोड़ों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए आवश्यक समन्वय एवं तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह आयोजन राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच और सामाजिक उत्तरदायित्व को सशक्त रूप से प्रतिबिंबित करता है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक

    *ओडिशा की अंजलि मुंडा ने महिलाओं की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में एक और स्वर्ण पदक जीता* *असम की मोनिखा सोनोवाल और मिजोरम के इसाक ने चोट के बावजूद वेटलिफ्टिंग…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार