Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों का लोकार्पण किया

– प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 3 करोड़ 87 लाख 3 हजार रूपए की लागत से कुल 3.9 किलोमीटर सड़क निर्माण का हुआ शिलान्यास

*- 75 लाख रूपए की लागत से निर्मित 15 अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों का हुआ शुभारंभ*

राजनांदगांव 18 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-04) अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राजनांदगांव जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जनपद पंचायत छुरिया क्षेत्र में 3 करोड़ 87 लाख 3 हजार रूपए की लागत से करमरी से ग्वालिनडीह तक 1 किलोमीटर तथा नवागांव से मासूलजोब तक 2.9 किलोमीटर, कुल 3.9 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही जिले में 5 लाख रूपए प्रति भवन की दर से कुल 75 लाख रूपए की लागत से निर्मित 15 अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों का भी शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत छुरिया के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुदृढ़ होगा और विकास को गति मिलेगी। वहीं अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों के माध्यम से ग्रामीणों को आधुनिक डिजिटल सेवाओं से जोडऩे की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है, जहां उन्हें एक ही स्थान पर विभिन्न आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री गोपाल सिंह भूआर्य, श्रीमती अनिता मण्डावी, श्रीमती बिरम बाई मण्डावी, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती रेखा बाई गंधर्व, श्री उभेराम मण्डावी, श्री ओम प्रकाश चन्द्रवंशी, श्री चंद्रिका प्रसाद डड़सेना, श्री रविन्द्र वैष्णव, श्री खिलेश्वर साहू, श्री दिनदयाल साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया श्री होरीलाल साहू, कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना श्री पीएस मिश्रा, प्राधिकृत अधिकारी, सेवा सहकारी समिति छुरिया श्री राजेश्वर धुर्वे तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, अटल डिजीटल सुविधा केन्द्र (सीएससी भवन) से जुड़े बिहान समूह केडर एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    “राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार।”

    रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए उपहार पुहपुटरा की पती बाई ने मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति जताया आभार अम्बिकापुर 28 अगस्त 2026/  रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    गंगरेल, रुद्री डेम,माडमसिल्ली और नरहरा में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब

    प्राकृतिक सौंदर्य के बीच कयाकिंग और वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच, जिला प्रशासन ने पर्यटकों की सुविधाओं का रखा विशेष ध्यान   धमतरी, 29 अगस्त 2026। जिले में पर्यटन को नई…

    Read more

    NATIONAL

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध