जशपुरनगर 27 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कैम्प कार्यालय बगिया में अंतरिक्ष संगवारी अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ।
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला द्वारा समर्थित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जशपुर के विघार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए नवाचार किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार और स्व सहायता समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन जशपुर एवं IDYM Foundation के संयुक्त तत्वावधान में अंतरिक्ष क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि और सक्रियता बढ़ाने हेतु कक्षा 8 वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जिला स्तरीय श्अंतरिक्ष यात्रा एवं अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इनमें 10 हजार छात्र का स्क्रीनिंग करने के लिए 8 विकासखंड को शामिल किया गया है।
समय रेखा
27 अगस्त को घोषणा,
15 सितंबर 2026 को पंजीकरण की अंतिम तिथि तिथि,
26 सितंबर को परीक्षा,
27 और 29 सितंबर को मूल्यांकन व साक्षात्कार,
1 से 7 अक्टूबर तक रायपुर में प्रशिक्षण,
15 अक्टूबर से बेंगलुरु यात्रा व शुभांशु शुक्ला से मुलाकात और 26 अक्टूबर 2026 को पुरस्कार समारोह शामिल हैं।
आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती हेतु अनंतिम योग्यता सूची जारी दावा आपत्ति 07 सितंबर तक आमंत्रित
कोरबा 27 अगस्त 2026/एकीकृत बाल विकास परियोजना पाली अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र स्कूलपारा, बजरंग चौक, षिवपुर में आंगनबाड़़ी सहायिका भर्ती हेतु ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किया…
Read more








