Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ने किया ‘स्वस्थ्य माता-तंदुरुस्त बच्चा’ अभियान का शुभारंभ

जशपुर को कुपोषण मुक्त बनाने का बड़ा कदम

 जशपुरनगर 15 जनवरी 25/ जशपुर जिले में जिला प्रशासन , स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त पहल से ‘स्वस्थ्य माता-तंदुरुस्त बच्चा’ अभियान की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस महत्वपूर्ण अभियान का शुभारंभ कैंप कार्यालय बगिया में किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले में कुपोषण को पूरी तरह समाप्त करना और माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाना है। इस अवसर पर श्रीमती कौशल्या साय कलेक्टर श्री रोहित व्यास और पुलिस अधीक्षक श्री शशी मोहन सिंह उपस्थित थे
अभियान  के तहत गर्भवती माताओं, शिशुवती माताओं और 6 वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण से मुक्त करना है। इसमें विशेष रूप से स्तनपान, पोषण आहार और पूरक आहार पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इस पहल के जरिए गर्भवती माताओं को सही पोषण और स्तनपान के महत्व की जानकारी दी जाएगी, जिससे बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बन सकें।
9500 से अधिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण
इस अभियान के तहत, आईआईटी बॉम्बे के सहयोग से जिले के 9500 से अधिक स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण संबंधी ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। इन कार्यकर्ताओं को पोषण और स्तनपान से जुड़े विशेष विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के बाद परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है कि वे माताओं और बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
300 से अधिक मास्टर ट्रेनर तैयार
अभियान के तहत 300 से अधिक मास्टर ट्रेनर तैयार जाएँगे, जो जिले में स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं को सतत प्रशिक्षण देंगे। यह प्रक्रिया अभियान की गुणवत्ता और इसके प्रभाव को सुनिश्चित करने के लिए की गई है।
जिले के 10 कॉमन हेल्थ सेंटर्स पर इस अभियान के तहत परामर्श सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। इन केंद्रों पर माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, और स्तनपान से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जा रहा।
कुपोषण मुक्त जशपुर बनाने का लक्ष्य
यह अभियान जशपुर को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस पहल के माध्यम से न केवल बच्चों और माताओं का पोषण स्तर सुधरेगा, बल्कि जिले में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल जशपुर को स्वस्थ और सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और कार्यकर्ताओं को अभियान को सफल बनाने के लिए सतत प्रयास करने का आह्वान किया।

  • Related Posts

    जरूरतमंद परिवारों को  अनेक योजनाओं का मिल रहा लाभ सुनेमा बाई को हर माह महतारी वंदन योजना राशि आ जाती है खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना,राशन कार्ड और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से किया गया लाभान्वित

      जशपुरनगर 13 मार्च 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक लगातार पहुँच रहा है। इसी कड़ी में…

    Read more

    बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजनादृ2026 लागू लंबित बिजली बिल के मूल राशि व अधिभार में भारी छूट के साथ किस्तों में भुगतान की सुविधा

     जशपुरनगर 13 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजनादृ2026 लागू किया हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता