Ro no D15139/23

केरसई में बाबा भोलेनाथ के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री श्री साय, मंत्रोच्चार के बीच की विधि-विधान से पूजा-अर्चना

फूल, पत्र और पूजन सामग्री अर्पित कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

जशपुरनगर 27 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज फरसाबहार विकासखंड के ग्राम केरसई स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी ने मुख्यमंत्री को विधि-विधान से पूजा कराई। इस दौरान मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा भोलेनाथ को फूल, पत्र एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ के समक्ष श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेशवासियों के सुखी एवं मंगलमय जीवन की कामना की। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और मंत्रोच्चार से पूरा परिसर आध्यात्मिक भाव से गूंज उठा। पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा भोलेनाथ की कृपा प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे और छत्तीसगढ़ निरंतर विकास एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े, यही उनकी कामना है। उन्होंने प्रदेश में शांति, खुशहाली और सभी परिवारों के कल्याण के लिए मंगल प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, मंदिर समिति के सदस्यगण, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत संकेतकों की संतृप्तता हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

      कोरबा 27 अगस्त 2026/प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत जिले में निर्धारित संकेतकों की शत-प्रतिशत संतृप्तता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र , कटघोरा, कोरबा में एक दिवसीय…

    Read more

    शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में अप्रेंटिसशिप जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

      कोरबा 27 अगस्त 2026/शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), कोरबा में 21 अगस्त 2026 को युवाओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अप्रेंटिसशिप जागरूकता…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक