Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बनी योगेश्वरी की जुड़वा बेटियों का सहारा

रायपुर, 20 मई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विकासखंड तिल्दा, जिला रायपुर की निवासी  योगेश्वरी वर्मा इस योजना के तहत लाभान्वित हुई हैं।

श्रीमती योगेश्वरी वर्मा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत  सदस्य हैं तथा रेजा मजदूरी का कार्य करती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें अपनी जुड़वा पुत्रियों की शिक्षा एवं खर्चों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

इस दौरान उन्होंने जिला श्रम कार्यालय रायपुर में संपर्क किया, जहां कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन के परीक्षण उपरांत उनकी दोनों जुड़वा पुत्रियों के लिए 40 हजार रुपए की सहायता राशि डीबीटी माध्यम से सीधे खाते में प्राप्त हुई।

योगेश्वरी वर्मा ने बताया कि प्राप्त राशि से वे अपनी दोनों पुत्रियों को आगे की शिक्षा हेतु कोचिंग भेज रही हैं तथा इस राशि का उपयोग उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में कर रही हैं। उन्होंने इस सहायता के लिए श्रम विभाग एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का क्रियान्वयन श्रम विभाग और छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा किया जाता है। इस योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की पहली दो अविवाहित बेटियों (18 से 21 वर्ष की आयु) को शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास या विवाह के लिए 20,000 रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर जताया शोक

    रायपुर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।   मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण

    3 किलोवाट सोलर प्लांट से हर महीने बिजली बिल लगभग शून्य, केंद्र व राज्य सरकार की सब्सिडी से मिला बड़ा लाभ   रायपुर, 17 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान