Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से जशपुर के गांवों में बढ़ी गतिशीलता

 

*11 बसों के संचालन से दूरस्थ क्षेत्रों को मिली बेहतर परिवहन सुविधा*

*छात्रों, किसानों, श्रमिकों और मरीजों को मिल रहा सीधा लाभ*

रायपुर, 18 जून 2026/ मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत जशपुर जिले के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सशक्त बनाया गया है। योजना के अंतर्गत जिले में वर्तमान में 11 बसों का नियमित संचालन किया जा रहा है, जिससे हजारों ग्रामीणों को सुरक्षित, सुलभ और किफायती यात्रा सुविधा उपलब्ध हो रही है।

जिला परिवहन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बसों का संचालन कैलाशगुफा-बगीचा, सन्ना-चम्पा, कोतबा-बुलडेगा, तेलाईन-फरसाबहार, रनपुर-कांसाबेल, दोकड़ा-दुलदुला, जशपुर-हर्री, जशपुर-बिचीटोली, जूनाडीह-बासनतला, पत्थलगांव-नारायणपुर तथा दुलदुला-अबिरा मार्गों पर किया जा रहा है। इन रूटों के शुरू होने से दूरस्थ गांवों का संपर्क मुख्य बाजारों, शैक्षणिक संस्थानों और स्वास्थ्य केंद्रों से बेहतर हुआ है।

योजना के लागू होने के बाद ग्रामीणों को निजी वाहनों या महंगे परिवहन साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है। कम किराए पर नियमित बस सेवा उपलब्ध होने से लोगों के समय और धन दोनों की बचत हो रही है। इससे दैनिक आवागमन अधिक सुविधाजनक और सुगम बन गया है।

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का सबसे अधिक लाभ विद्यार्थियों, किसानों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों को मिल रहा है। विद्यार्थी अब आसानी से स्कूल और कॉलेज पहुंच पा रहे हैं, किसान अपनी कृषि उपज को कम लागत में बाजार तक पहुंचा रहे हैं तथा श्रमिकों को कार्यस्थलों तक आने-जाने में सहूलियत मिल रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिली है।

स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच के क्षेत्र में भी योजना सकारात्मक बदलाव ला रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज अब कम समय और कम खर्च में अस्पताल पहुंच पा रहे हैं, जिससे समय पर उपचार संभव हो रहा है। यह सुविधा विशेष रूप से दूरस्थ गांवों में रहने वाले लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है।

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना जशपुर जिले में केवल परिवहन सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीणों के जीवन को आसान बनाने, आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और समग्र विकास को गति देने का एक प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है। ग्रामीण अंचलों में बेहतर संपर्क और सुगम आवागमन के माध्यम से यह योजना विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोल रही है।

  • Related Posts

    आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: PMEGP योजना से पंख लगे तुलेन्द्री के सपनों को

    *नारायणपुर में मिनी राईस मिल से 4 लोगों को मिला रोजगार*   रायपुर, 25 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) देश के बेरोजगार युवाओं और पारंपरिक कारीगरों के लिए…

    Read more

    अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर होगा ‘रन फॉर इंद्रावती’ मैराथन का आयोजन

    वन मंत्री श्री केदार कश्यप की पहल पर बाघ एवं वन्यजीव संरक्षण के समर्थन में दौड़ेंगे युवा और नागरिक   रायपुर, 25 जुलाई 2026/अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस हर साल 29 जुलाई…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार