Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजनारू जशपुर के दूरस्थ गांवों को मिली नई रफ्तार कम खर्च में सुविधाजनक सफर से ग्रामीणों को मिल रही बड़ी राहत 11 बसों के संचालन से आवागमन हुआ आसान, समय और पैसे दोनों की हो रही बचत

जशपुरनगर 18 जून 2026/ मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत जशपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना अंतर्गत जिले में कुल 11 बसों का संचालन किया जा रहा है। जिससे दूरस्थ गांवों में रहने वाले लोगों को अब सुगम, सुरक्षित और किफायती आवागमन की सुविधा मिल रही है। जिला परिवहन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये बसें जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर संचालित हो रही हैं। इनमें कैलाशगुफा से बगीचा, सन्ना से चम्पा, कोतबा से बुलडेगा, तेलाईन से फरसाबहार, रनपुर से कांसाबेल, दोकड़ा से दुलदुला, जशपुर से हर्री , जशपुर से बिचीटोली, जूनाडीह से बासनतला, पत्थलगांव से नारायणपुर तथा दुलदुला से अबिरा जैसे महत्वपूर्ण रूट शामिल हैं। इन बसों के संचालन से ग्रामीण अंचलों के लोगों को अब कम खर्च में सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिल रहा है। पहले जहां निजी साधनों या महंगे वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब कम किराए में नियमित बस सेवा उपलब्ध होने से लोगों के खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है। इससे आमजन की आर्थिक बचत हो रही है और दैनिक आवागमन आसान हो गया है। विशेष रूप से विद्यार्थियों, किसानों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों को इस योजना से बड़ी राहत मिली है। छात्र अब आसानी से स्कूल और कॉलेज पहुंच पा रहे हैं, किसान अपनी उपज को कम लागत में बाजार तक ले जा पा रहे हैं, वहीं श्रमिकों को रोज़गार के स्थान तक पहुंचने में सुविधा हो रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी अब अधिक सुगम हो गई है। मरीजों को अस्पताल पहुंचने में कम समय और कम खर्च लग रहा है, जिससे समय पर उपचार संभव हो पा रहा है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के माध्यम से न केवल आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि यह पहल ग्रामीणों के लिए राहत, सुविधा और आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बन रही है। यह योजना जिले में विकास की नई दिशा तय करते हुए लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है।

  • Related Posts

    राखी के पूर्व बहनो को सौगात, महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त : शताब्दी पाण्डे

      महतारी वन्दन योजना के तहत कुल 20076 करोड़ रूपए बहनों के खातों मे हस्तांतरित किए गए : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डे ने कहा : प्रदेश की विष्णुदेव साय…

    Read more

    कृति सेनन-कंगना रनौत की इंस्टाग्राम जंग में राहुल गांधी की एंट्री, बोले- महिला क्या पहनती है…

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार (25 अगस्त) को अभिनेत्री कृति सेनन का समर्थन किया. रक्षाबंधन के एक ज्वेलरी विज्ञापन में कृति की ड्रेस को लेकर उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला