Ro no D15139/23

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया नमन

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की शिक्षाएं समाज के लिए अनमोल धरोहर – मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की 18 फरवरी को जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना के दैदीप्यमान प्रकाश स्तंभ थे। उन्होंने अपने जीवन के माध्यम से भक्ति, प्रेम, त्याग और मानवता के उच्च आदर्शों को चरितार्थ किया। वे मानते थे कि सभी धर्मों का सार प्रेम, न्याय और परोपकार में निहित है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी ने तपस्या, सत्संग, स्वाध्याय और साधना को जीवन का अभिन्न अंग मानते हुए आध्यात्मिक जागरण पर बल दिया। उनके विचारों से प्रेरित होकर स्वामी विवेकानंद ने संपूर्ण विश्व को भारतीय संस्कृति के आध्यात्मिक जीवनमूल्यों का परिचय कराते हुए मानव सेवा का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी मानवता के सच्चे उपासक थे। उनका जीवन, त्याग और आध्यात्मिक दर्शन संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने आह्वान किया कि हम सभी स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी के आदर्शों को आत्मसात कर मानवता की सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान दें, जिससे समाज में प्रेम, शांति और सद्भावना का विस्तार हो और हर व्यक्ति परस्पर सम्मान, करुणा और सहयोग की भावना से प्रेरित होकर एक समरस और सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सके।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….