Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री साय दैनिक भास्कर -प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़ 2024 कार्यक्रम में शामिल हुए

*समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया*

रायपुर, 26 अप्रैल 2025 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के कोर्टयार्ड मैरियट होटल में आयोजित दैनिक भास्कर के प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और व्यापार, इनोवेशन, कला, प्रशासन, खेल, रियल एस्टेट सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को दैनिक भास्कर की ओर से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में सम्मानित की जा रही विभूतियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए दैनिक भास्कर की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में विभिन्न सेक्टरों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने की यह अच्छी पहल है। इससे सम्मानित होने वाले लोगों का मान सम्मान बढ़ता है, उनको प्रोत्साहन मिलता है और अन्य लोगों को अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। सम्मानित लोग उत्साह के साथ कार्य करते हुए समाज में आदर्श प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सभी की भागीदारी हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दैनिक भास्कर समाचार पत्र खबरों को आम जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जुड़ी अपनी जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहा है। यह कार्यक्रम इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। दैनिक भास्कर-प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़ अवॉर्ड के जरिए समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में पूरे देश में लोगों द्वारा किए जा रहे नवाचार और अच्छे कार्यों से देश को परिचित कराते हैं। इससे ऐसे लोगों का मान – सम्मान बढ़ता है और अन्य लोगों को अच्छे कामों के लिए प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर दैनिक भास्कर छत्तीसगढ़ के संपादक श्री शिव दुबे और बिजनेस हेड श्री देवेश सिंह सहित दैनिक भास्कर परिवार के सदस्य, प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

श्री शिव दुबे ने कहा कि यह कार्यक्रम दैनिक भास्कर द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जाता है। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विकास नीतियों से छत्तीसगढ़ को देश में नई पहचान दिलाई है। छत्तीसगढ़ सालों से नक्सल समस्या से जूझता रहा है, मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में बेहतर रणनीति और दृढ़ इच्छाशक्ति से छत्तीसगढ़ को जल्द ही नक्सल समस्या से मुक्ति मिलेगी।

  • Related Posts

    अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सक बने प्रेरणा स्रोत

      मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित रायपुर, 03 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला…

    Read more

    समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश: अविवादित बटवारे में न हो देरी, ई-ऑफिस एवं ई अटेंडेंस सुनिश्चित करें

      रायपुर, 03 मार्च 2026 । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक में राजस्व एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि अविवादित…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख