Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के 51 महतारी सदन का वर्चुअल शुभारंभ किया

*समूह की महिलाओं को मिलेंगी सुविधाएं-मुख्यमंत्री श्री साय*

*करेली बड़ी में मुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यां के लिए 83 करोड़ से अधिक की दी सौगात*

*नवीन महाविद्यालय और आईटीआई सहित अन्य घोषणाएं*

धमतरी 23 सितंबर 2025/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज कुरूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करेली बड़ी में आयोजित प्रदेश स्तरीय महतारी सदन के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने करेली बड़ी में मंच से छत्तीसगढ़ प्रदेश के 51 महतारी सदन का रिमोट से बटन दबाकर शुभारंभ किया। इसके अलावा ग्राम संपदा एप्प तथा मनरेगा की समग्र जानकारी पर आधारित नागरिक सूचना पटल (क्यू आर कोड) का भी शुभारंभ किया। साथ ही ’लखपति दीदी/ महतारी सदन और ’’मॉं अभियान’’ पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा गृहमंत्री श्री विजय शर्मा, राजस्व एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक कुरूद श्री अजय चन्द्राकर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विभिन्न जिलों जशपुर (रेंगले), बेमेतरा (लिंझेवारा), मुंगेली (नवागांव), दुर्ग (नगपुरा) की समूह की महिलाओं से वर्चुअल बातचीत की। उन्हें महतारी सदन और नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार 19 महीने के संक्षिप्त कार्यकाल में मोदी की गारंटी को पूर्ण करने प्रयास कर रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ी में संबोधित करते हुए कहा कि मातृ शक्ति को साशक्त करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। समूह की महिलाएं सिलाई-कढ़ाई, सब्जी उत्पादन, स्वरोजगार प्रशिक्षण जैसे अनेक कार्यों को एक भवन के नीचे अंजाम दे पाएंगी। श्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार रामलला दर्शन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना, महतारी वंदन योजना जैसी अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री ने नई औद्योगिक नीति का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की मंशानुसार मार्च 2026 तक छत्तीसढ़ को नक्सलवाद मुक्त प्रदेश के संकल्प को दोहराया।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने महतारी सदन के शुभारम्भ की बधाई देते हुए कहा कि समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। एक ओर महतारी वंदन योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रहीं हैं, वहीं अटल डिजीटल सेवा केन्द्र में अपने गांव में ही राशि निकालने की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो रहीं हैं। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा तथा सांसद श्रीमती चौधरी ने भी संबोधित किया। कुरूद विधायक श्री चन्द्राकर ने कुरूद विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की बात कही और मुख्यमंत्री के आगमन पर आत्मीय स्वागत किया। इसके पहले मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी एवं स्टालों का अवलोकन कर हितग्राहियों को सामग्री और चेक वितरित किया।
इस अवसर पर मुंगेली उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव एवं अन्य जिलों से सांसद, विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी जुड़े। कार्यक्रम में प्रदेशभर के समूह की दो लाख महिलाएं भी शामिल हुइंर्।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने क्षेत्रीय विधायक श्री चन्द्राकर की मांग पर जिले को 83 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। इसके अलावा उन्होंने ग्राम करेली बड़ी में महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा की। वहीं कुरूद के जी जामगांव में नवीन आईटीआई की स्वीकृति, ग्राम पंचायत करेली बड़ी एवं ग्राम खट्टी को मिलाकर नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा की। साथ ही नगर पंचायत कुरूद एवं भखारा में शहरी जल प्रदाय योजना का विस्तार 30 करोड़ रूपये की लागत से, भेण्डरी से बरोंडा एनीकट निर्माण के लिए 45 करोड़ रूपये की स्वीकृति, नगर पंचायत कुरूद को नगरपालिका परिषद् का दर्जा और नगर पंचायत कुरूद में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ और नगर पंचायत भखारा के लिए डेढ़ करोड़ रूपये और खट्टी एनीकट मरम्मत के लिए 5 करोड़ रूपये की घोषणा शामिल है। इसके पहले उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भेण्डरी में गौरव पथ निर्माण की भी घोषणा मंच से की। कार्यक्रम की शुरूआत में प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने महतारी सदन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

  • Related Posts

    किसानों को कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम

    रायपुर रीजन में 92 किसान हितग्राहियों को लगभग 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत   धमतरी, 17 अगस्त 2026। किसानों को सहज एवं समयबद्ध संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध कराने…

    Read more

    ग्राम सभाओं के हाथों में होगी जंगलों के प्रबंधन की कमान

    10 ग्राम सभाओं का चयन, प्रत्येक CFR समिति को मिलेंगे ₹15 लाख कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा—वन संरक्षण के साथ आजीविका संवर्धन को दें प्राथमिकता   धमतरी, 17 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान