Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री साय जनजातीय संग्रहालय का 14 मई को करेंगे लोकार्पण

*नवनियुक्त 300 छात्रावास अधीक्षकों को देंगे नियुक्त पत्र*

*जेईई मेंस में चयनित प्रयास आवासीय विद्यालय के 122 विद्यार्थी होंगे सम्मानित*

रायपुर, 13 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बुधवार 14 मई को शाम 4.30 बजे राजधानी नवा रायपुर के आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर-24 में प्रदेश के जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित नवनिर्मित जनजातीय संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे। साथ ही आदिम जाति विकास विभाग के नवनियुक्त 300 छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय इस अवसर पर जेईई मेंस में चयनित प्रयास आवासीय विद्यालय के 122 विद्यार्थियों का सम्मान भी करेंगे।
इस कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम करेंगे।
कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, कांकेर लोकसभा सांसद श्री भोजराज नाग, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया, सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, विधायक सर्वश्री किरण सिंह देव, राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरन्दर मिश्रा, सुनील सोनी, गुरू खुशवंत साहेब, इन्द्रकुमार साहू, अनुज शर्मा, रायपुर नगर निगम के महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन विशिष्ट अतिथि होंगे।

  • Related Posts

    अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सक बने प्रेरणा स्रोत

      मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित रायपुर, 03 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला…

    Read more

    समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश: अविवादित बटवारे में न हो देरी, ई-ऑफिस एवं ई अटेंडेंस सुनिश्चित करें

      रायपुर, 03 मार्च 2026 । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक में राजस्व एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि अविवादित…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी