Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री साय जनजातीय संग्रहालय का 14 मई को करेंगे लोकार्पण

*नवनियुक्त 300 छात्रावास अधीक्षकों को देंगे नियुक्त पत्र*

*जेईई मेंस में चयनित प्रयास आवासीय विद्यालय के 122 विद्यार्थी होंगे सम्मानित*

रायपुर, 13 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बुधवार 14 मई को शाम 4 बजे राजधानी नवा रायपुर के आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर-24 में प्रदेश के जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित नवनिर्मित जनजातीय संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे। साथ ही आदिम जाति विकास विभाग के नवनियुक्त 300 छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय इस अवसर पर जेईई मेंस में चयनित प्रयास आवासीय विद्यालय के 122 विद्यार्थियों का सम्मान भी करेंगे।
इस कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम करेंगे।
कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, कांकेर लोकसभा सांसद श्री भोजराज नाग, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया, सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, विधायक सर्वश्री किरण सिंह देव, राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरन्दर मिश्रा, सुनील सोनी, गुरू खुशवंत साहेब, इन्द्रकुमार साहू, अनुज शर्मा, रायपुर नगर निगम के महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन विशिष्ट अतिथि होंगे।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत