Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री साय ने रामपुर चौक में वीर शहीद सीताराम कंवर की प्रतिमा का किया अनावरण

कोरबा 09 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने कटघोरा के रामपुर चौक स्थित वीर शहीद सीताराम कंवर जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद सीताराम कंवर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कंवर समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पारंपरिक अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और समाज की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर उपस्थित आमजनता से आत्मीय संवाद किया और क्षेत्र की आवश्यकताओं तथा विकास कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने नागरिकों का कुशलक्षेम जाना और स्थानीय युवाओं को समाज व राज्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, वरिष्ठ समाजसेवी श्री अशोक चावलानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, कंवर समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    वंदेमातरम् की धुन पर थिरकी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां

    वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं का हुआ अद्भुत संगम, रिखीराम क्षत्रीय एवं उनकी टीम की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन*   *करमा,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!