Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री साय की मुंबई में कई उद्योगपतियों के साथ बैठक, छत्तीसगढ़ में निवेश और उद्योग विस्तार पर चर्चा

मुंबई । स्विफ्ट मर्चेंडाइज के निदेशक पी. गांधी ने मुंबई में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में कताई, बुनाई, प्रसंस्करण और परिधान निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में निवेश की रुचि जताई। श्री गांधी ने राज्य की मजबूत आर्थिक अवसंरचना और औद्योगिक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि स्विफ्ट मर्चेंडाइज यहां रोजगार सृजन और वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने के लिए तैयार है।
इसी बैठक में SizeUp कंपनी के प्रमुख भी मुख्यमंत्री साय से मिले। SizeUp एक तेजी से उभरती ऑनलाइन फैशन ब्रांड है, जो खासतौर पर पुरुषों और महिलाओं के लिए प्लस-साइज़ कपड़े बनाती है। इस ब्रांड के कपड़े न सिर्फ आरामदायक होते हैं, बल्कि आधुनिक फैशन के अनुरूप भी होते हैं। कंपनी की खासियत है कि यह कॉटन, लिनन और निटेड फैब्रिक से बने स्टाइलिश गारमेंट्स जैसे ड्रेस, पोलो टीशर्ट और शर्ट्स पेश करती है। इस मुलाक़ात में कंपनी प्रमुख ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में निवेश करने का प्रस्ताव दिया और बताया कि वे राज्य में प्लस-साइज़ परिधान निर्माण की यूनिट स्थापित करना चाहते हैं। इससे राज्य को रोज़गार के नए अवसर मिलेंगे और स्थानीय युवाओं को टेक्सटाइल सेक्टर में कौशल विकास का लाभ भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव में दिलचस्पी दिखाई और सभी संभावित सहयोग का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान श्रीलंका के प्रमुख औद्योगिक समूह ललन ग्रुप के प्रतिनिधि दिलीप पारिक से भी मुलाक़ात की। पारिक ने बताया कि ललन ग्रुप, जो श्रीलंका के सबसे बड़े विविधीकृत औद्योगिक समूहों में शामिल है, बागान, रबर उत्पाद, निर्माण, लॉजिस्टिक्स, पैकेजिंग इंजीनियरिंग और आतिथ्य सेवाओं के क्षेत्रों में सक्रिय है। समूह की विशेषज्ञता और बहु-क्षेत्रीय क्षमताएं छत्तीसगढ़ के संसाधन-समृद्ध वातावरण और उद्योग-प्रोत्साहक नीतियों से मेल खाती हैं।
मुलाक़ात के दौरान पारिक ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति की सराहना करते हुए राज्य में धागा और कपड़ा निर्माण इकाई स्थापित करने में रुचि दिखाई। उन्होंने बताया कि राज्य द्वारा श्रमिकों के लिए 24 घंटे की पाली व्यवस्था, ऑनलाइन क्लियरेंस, और समयबद्ध सेवाओं जैसी सुविधाएं निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने समूह की पहल का स्वागत किया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया, जिससे छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल सेक्टर को नई ऊर्जा मिलेगी।

  • Related Posts

    सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, देश के नक्सल मुक्त होने पर दी बधाई

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर…

    Read more

    जनजातीय जड़ों से अंतर्राष्ट्रीय फलक तक: छत्तीसगढ़ की स्टार फुटबॉलर किरण पिस्दा के संघर्ष की कहानी

      किरण भारत के लिए खेल चुकी हैं और क्रोएशियन महिला लीग में डिनामो ज़ाग्रेब के लिए भी खेली हैं *किसी भी पोज़िशन पर खेलने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत