मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और लाड़ली बिटिया के साथ किया पौध-रोपण – IMNB NEWS AGENCY

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और लाड़ली बिटिया के साथ किया पौध-रोपण

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में सारिका इंडिका, जंगल जलेबी और नीले गुलमोहर का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ ग्वालियर की “फिर एक प्रयास” संस्था के सर्वश्री उपेन्द्र शर्मा, अंकित शर्मा, प्रवीण श्रीवास और सुनील यादव ने पौध-रोपण किया। संस्था, जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित करने और उन्हें शिक्षा में सहयोग देने के लिए कार्य कर रही है। वर्ष 2013 से स्थापित संस्था अस्पतालों में भर्ती मरीजों के साथ आए अटेंडर की भोजन व्यवस्था के लिए सक्रिय है। साथ ही ग्वालियर के कम्पू क्षेत्र में पुस्तकालय भी स्थापित किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ तीन वर्षीय लाड़ली लक्ष्मी बेटी अक्षिता सिन्हा ने भी पौधा लगाया। अक्षिता की माता श्रीमती प्रेरणा सिन्हा और 8 वर्षीय भाई औजस पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ न्यूज-18 टी.वी. चेनल के श्री रजित कठिल और उनकी पत्नी श्रीमती नीलम ने अपनी भतीजी पंखुड़ी के प्रथम जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। न्यूज-18 के रिपोर्टर श्री जितेन्द्र शर्मा और श्री प्रकाश पाटिल भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन हेतु मुख्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण एवं जनता के नाम संदेश का प्रसारण ने जारी किए दिशा-निर्देश,

स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन हेतु शासन ने जारी किए दिशा-निर्देश *राजधानी रायपुर में होगा मुख्य समारोह* *मुख्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण एवं जनता के नाम संदेश का प्रसारण* रायपुर 08 जुलाई…

Read more

लुधियाना इंटरैक्टिव सेशन में मिले 15,606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

20 हजार से अधिक रोजगार का होगा सृजन लुधियाना और पंजाब के निवेशकों को मध्यप्रदेश में किया आमंत्रित मध्यप्रदेश में निवेश करें और विकसित भारत के निर्माण में बने भागीदार…

Read more

You Missed

बारिश के मौसम को देखते हुए संबधित विभाग आवश्यक तैयारियां रखें : डॉ गौरव सिंह

बारिश के मौसम को देखते हुए संबधित विभाग आवश्यक तैयारियां रखें : डॉ गौरव सिंह

शिक्षक की व्यवस्था हो जाने से एकल शिक्षकीय विद्यालय कदमझेरिया के विद्यार्थियों का संवरेगा भाग्य

शिक्षक की व्यवस्था हो जाने से एकल शिक्षकीय विद्यालय कदमझेरिया के विद्यार्थियों का संवरेगा भाग्य

शासन की नीति से प्रभावित होकर नक्सलवाद छोड़ा, आत्मसमर्पण से आत्मनिर्भरता तक का सफर

शासन की नीति से प्रभावित होकर नक्सलवाद छोड़ा, आत्मसमर्पण से आत्मनिर्भरता तक का सफर

नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी किरण पिस्दा का जिला प्रशासन बालोद ने किया सम्मानित

नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी किरण पिस्दा का जिला प्रशासन बालोद ने किया सम्मानित

प्रदेश में मानसून के साथ खेती-किसानी का कार्य जोरों पर

प्रदेश में मानसून के साथ खेती-किसानी का कार्य जोरों पर

प्रदेश के किसानों को 4869 करोड़ रूपए से अधिक का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित

प्रदेश के किसानों को 4869 करोड़ रूपए से अधिक का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित