Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए दो साल में शिक्षा के क्षेत्र में जशपुर को ऐतिहासिक सौगात, महाविद्यालय स्थापना,स्कूल भवन निर्माण के लिए करोड़ों की सौगात….

जिले के लिए बीते दो वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में स्वर्णिम उपलब्धियों से भरे रहे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले को एक के बाद एक महत्वपूर्ण स्वीकृतियाँ मिलीं, जिनसे न केवल उच्च शिक्षा, बल्कि विद्यालयी शिक्षा और आवासीय सुविधाओं को भी नई मजबूती प्राप्त हुई है। जन-जन तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने के संकल्प के साथ प्रदेश सरकार ने जशपुर के भविष्य को नई दिशा देने की शुरुआत कर दी है।
सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में 24 नए पोस्ट एवं प्री-मैट्रिक छात्रावास भवनों के निर्माण के लिए 41 करोड़ 59 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। इससे दूरस्थ ग्रामीण इलाकों से आने वाले विद्यार्थियों को सुरक्षित व बेहतर रहने की सुविधा मिलेगी और वे बिना बाधा के अपनी शिक्षा जारी रख सकेंगे।आदिवासी अंचल के बच्चों को मजबूत शैक्षणिक माहौल देने हेतु एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय फरसाबहार और ढूंढरुडांड के भवन निर्माण के लिए 37 करोड़ 80 लाख दृ 37 करोड़ 80 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। ये दोनों संस्थान आदिवासी बच्चों के जीवन में नई आशा, नई ऊर्जा और बड़े सपनों की उड़ान देंगे।उच्च शिक्षा को और सुलभ बनाने के लिए मनोरा में शासकीय नवीन महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु 4.61 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। साथ ही करडेगा और फरसाबहार में नए महाविद्यालयों की स्थापना का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है। अब जिले के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा।स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में 8 विभिन्न स्कूल भवनों के निर्माण के लिए 6 करोड़ 19 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है, जिससे शिक्षा का वातावरण और भी सुदृढ़ होगा।इसी क्रम में, फरसाबहार में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का शुभारंभ हुआ है, जो क्षेत्र के युवाओं के लिए आगे की शिक्षा का नया द्वार खोलेगा।समानता आधारित शिक्षा के लिए विशेष पहल के तौर पर दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए 1.77 करोड़ रुपये से आदर्श आवासीय परिसर का निर्माण स्वीकृत हुआ है, जिससे सुविधा, सुरक्षा और विशेष शिक्षण संसाधन उपलब्ध होंगे।इसके अलावा बगिया एवं बंदरचूआ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने हेतु 3 करोड़ 18 लाख रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है। इससे आधुनिक संसाधनों, स्मार्ट कक्षाओं और उन्नत शिक्षण वातावरण का लाभ सीधे छात्रों को मिलेगा।यह व्यापक शैक्षणिक विकास केवल भवन निर्माण नहीं, बल्कि जशपुर की आने वाली पीढ़ी के भविष्य को मजबूत करने वाला निवेश है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदृष्टि और संकल्प से आज जशपुर “शिक्षा सम्पन्न दृ भविष्य सुरक्षित” की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

  • Related Posts

    कबाड़ से सजा शिक्षा का संसार-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीदियों की रचनात्मकता ने पेश की अनूठी मिसाल

    जगदलपुर, 17 मार्च 2026/ कम संसाधनों में भी अत्यंत आकर्षक सामग्री तैयार की जा सकती है, इस बात को तितली संस्था के सहयोग से आयोजित सहायक शिक्षण सामग्री प्रतियोगिताश् में आंगनबाड़ी…

    Read more

    बस्तर में सजेगा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का भव्य मंच  देशभर से जुटेंगे 1150 खिलाड़ी

    जगदलपुर, 17 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं और सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के प्रथम संस्करण…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान