Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना प्रवेश परीक्षा 26 जुलाई को

धमतरी, 15 मई 2026/ मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा 26 जुलाई 2026, रविवार को आयोजित होगी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी।

योजना के तहत वर्तमान में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। पात्रता के लिए कक्षा 4 वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड होना आवश्यक है। जिला धमतरी के लिए अनुसूचित जाति वर्ग से 3 तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग से 3 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को राज्य के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों में कक्षा 6वीं में प्रवेश दिया जाएगा।
विद्यार्थी के पालक की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। योजना का लाभ केवल ग्रामीण क्षेत्र की शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मिलेगा। आवेदन पत्र के साथ कक्षा 4वीं की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयकरदाता नहीं होने का प्रमाण पत्र तथा संस्था के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने का प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होगा।
इच्छुक विद्यार्थी 20 जून 2026 तक अपने विद्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। शाला प्रमुख आवेदन परीक्षण कर 27 जून तक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेजेंगे। अधिक जानकारी और आवेदन पत्र के लिए संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अथवा कार्यालयीन फोन नंबर 07722-232142 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    सिद्धखोल जलप्रपात में ईको-टूरिज्म प्रबंधन से संवर रही स्थानीय ग्रामीणों की आजीविका

    रायपुर,12 जुलाई 2026/ बलौदाबाजार जिले का प्रसिद्ध सिद्धखोल जलप्रपात इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। वन विभाग के मार्गदर्शन में स्थानीय संयुक्त वन प्रबंधन समिति…

    Read more

    समय पर पहचान, समय पर उपचार: चिरायु टीम ने 10 वर्षीय त्रिशांत को दिया नया जीवन

    राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की संवेदनशील पहल बनी एक मासूम के स्वस्थ भविष्य की आधारशिला   धमतरी 12 जुलाई 2026/- धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम सिंधौरीखुर्द निवासी…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स