Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजनाः निजी आवासीय शिक्षण संस्थानों से ’रुचि की अभिव्यक्ति’ आमंत्रित, 23 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे प्रस्ताव

 कोरबा 07 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ शासन की ’मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना’ (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कोरबा जिले के उत्कृष्ट निजी आवासीय शिक्षण संस्थानों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। वर्ष 2026-27 के लिए योजना के अंतर्गत निजी विद्यालयों के इम्पैनलमेंट हेतु सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग द्वारा ’रुचि की अभिव्यक्ति’  का आमंत्रण जारी किया गया है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को नई सोच के साथ बेहतर करियर चयन का अवसर प्रदान करते हुए उन्हें प्रतिस्पर्धी बनाने और उनके बहुमुखी व्यक्तित्व विकास पर ध्यान दिया जाता है। योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक राज्य के प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क अध्ययन की सुविधा प्रदान की जाती है, जिसके निर्धारित शुल्क की प्रतिपूर्ति विभाग द्वारा सीधे विद्यालय को की जाती है।
जिले के जो निजी आवासीय शिक्षण संस्थान इस योजना के तहत इम्पैनलमेंट के इच्छुक हैं, वे निर्धारित प्रारूप में अपना प्रस्ताव रुचि की अभिव्यक्ति के साथ कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, जिला कोरबा में जमा कर सकते हैं। प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल 2026, अपरान्ह 5ः00 बजे तक निर्धारित की गई है। योजना से संबंधित विस्तृत नियम, शर्तें, संस्थाओं के लिए आवश्यक मापदण्ड एवं आवेदन प्रारूप का अवलोकन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जा सकता है

  • Related Posts

    लाल आतंक के सूर्यास्त के साथ सुकमा में उदय हुआ स्वास्थ्य सेवाओं का सूरज

    *मेगा स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब* *स्वास्थ्य शिविर में 6,500 से अधिक लोगों ने लाभ लिया* रायपुर 07 अप्रैल 2026/ मेगा हेल्थ कैंप एक प्रमुख निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर है, जहाँ…

    Read more

    पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, प्रदेश की ग्राम पंचायतों में “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का व्यापक आयोजन

    “मोर गांव – मोर पानी – मोर तरिया” अभियान बना जनभागीदारी का मॉडल दिनांक: 07 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) रायपुर – शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 07 अप्रैल 2026…

    Read more

    NATIONAL

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने