Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न योजनाओं से 64 हितग्राहियों को किया लाभान्वित

रायपुर, 8 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित 64 हितग्राहियों को सामग्री, राशि, चेक, प्रमाण पत्र और चाबी वितरित की। यह कार्यक्रम धमतरी के डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक की जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने हितग्राहियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्वामित्व योजना के तहत 16 हितग्राहियों को स्वामित्व कार्ड और अधिकार प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 हितग्राहियों को चाबी, दो बैंक सखियों और दो लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्व सहायता समूह को बैंक लिंकेज चेक और प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत दो हितग्राहियों को चाबी और प्रमाण पत्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत तीन हितग्राहियों को सौर ऊर्जा कनेक्शन, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत दो हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ महिला कोष की ऋण योजना के तहत दो हितग्राहियों को चेक, मुख्यमंत्री सियान सहायता योजना और मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत चार हितग्राहियों आर्थिक सहायता, राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के तहत दो हितग्राहियों को चेक, कृषक उन्नति और फसल चक्र परिवर्तन में सहभागिता के लिए दो किसानों को प्रमाण पत्र, विनोबा योजना के तहत तीन विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण प्रदाय योजना के तहत 18 दिव्यांगजनों को सामग्री प्रदान किया।

  • Related Posts

    बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

      लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की कार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने कहा, हर…

    Read more

    बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ अभियान के प्रथम दिवस प्रदेशभर में व्यापक कार्रवाई त्यौहारी सीजन में मिलावटखोरी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों के विरुद्ध खाद्य एवं औषधि प्रशासन की सख्ती

      रायपुर, 18 अगस्त 2026/रक्षाबंधन सहित आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए छत्तीसगढ़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा “बने खाबो-बने रहिबो 2.0” सात दिवसीय विशेष जन-जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल