Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोक निर्माण विभाग संभाग राजनांदगांव अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

– नवनिर्मित तहसील भवन कार्यालय घुमका एवं कुमरदा का लोकार्पण*

*- 55 करोड़ रूपए की लागत से 8 सड़कों एवं 2 भवनों निर्माण कार्य का भूमिपूजन*

*- अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ रिप्लेसमेंट कार्य जिला राजनांदगांव में 8 लेन 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का होगा निर्माण*

राजनांदगांव 22 जून 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्टेट हाई स्कूल मैदान राजनांदगांव में आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग संभाग राजनांदगांव अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित तहसील भवन कार्यालय घुमका एवं कुमरदा का लोकार्पण कर क्षेत्र की जनता को सौंपते हुए बड़ी सौगात दी गई है । इसी प्रकार लगभग 55 करोड़ रूपए की लागत से 8 सड़कों एवं 2 भवनों निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसके अंतर्गत डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तेन्दुनाला – दर्राबांधा – अडाम – आसरा मार्ग लंबाई 7.00 किलोमीटर, सिंघोला – खुर्सीपार मार्ग लंबाई 4.00 किलोमीटर, मटिया – करियाटोला मार्ग लम्बाई 2.00 किलोमीटर, खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बैरागीभेंड़ी – भोलापुर मार्ग लंबाई 4.35 किलोमीटर, गैंदाटोला – छुरिया – खोभा मार्ग लंबाई 5.00 किलोमीटर, पेण्ड्रीडीह – खोभा मार्ग लंबाई 3.25 किलोमीटर, डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुढ़ीपार से झुराडबरी मार्ग लंबाई 2.50 किलोमीटर, डोंगरगढ़ विपश्यना केन्द्र पहुंच मार्ग लंबाई 1.00 किलोमीटर शामिल है। इन मार्गों के निर्माण होने से क्षेत्र की जनता को सुगम यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही मार्ग निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने पर छात्र-छात्राओं, किसान एवं क्षेत्र की व्यवसायियों को अच्छी मार्ग की सुविधा मिलेगी। जिससे क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। इसी प्रकार राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ रिप्लेसमेंट कार्य जिला राजनांदगांव में 8 लेन 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का निर्माण कार्य होने से जिले के खिलाडिय़ों खेल की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध होगी।

  • Related Posts

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है

    रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा सोनम वांगचुक…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता