Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं महापौर ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
दिव्यांग एवं गर्भवती महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क यात्रा की सुविधा-बस संचालक

  मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय ने आज वर्चुअल माध्यम से जिले के दुर्गम एवं बस-विहीन मार्गों में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत शुरू हुई बस सेवाओं से हजारों ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बाजार तक पहुंच में सुविधा मिलेगी।
अम्बिकापुर बस स्टैंड में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष   निरूपा सिंह एवं निगम महापौर   मंजूषा भगत ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पार्षद   प्रियंका गुप्ता,   श्वेता गुप्ता, कलेक्टर   विलास भोसकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक   राजेश अग्रवाल, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी   विनय सोनी सहित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
महापौर   मंजूषा भगत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का सीधा लाभ ग्रामीण जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जहां कभी आवागमन का कोई साधन उपलब्ध नहीं था, वहां अब बस की नियमित पहुंच से लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।
महापौर श्रीमती भगत ने मुख्यमंत्री बस योजना के लिए मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया और कहा कि ग्रामीण परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में यह ऐतिहासिक पहल है।

दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सुविधा

कार्यक्रम के दौरान महापौर   मंजूषा भगत के आग्रह पर बस संचालकों ने एक महत्वपूर्ण जनहित निर्णय लेते हुए कहा कि दिव्यांगजन एवं गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

बगीचा से सीतापुर मार्ग पर बस सेवाएं
बगीचा से सीतापुर व्हाया-जुजगु, महादेवडांड, गिरहुलडीह, भारतपुर, ललितपुर, सीतापुर दूरी-65 कि.मी., महादेवडांड से सीतापुर व्हाया-महादेवडांड, गुड़लु, छिरोपारा, बेनई, गिरहुलडीह, मरकट, भारतपुर, नौनियाटांगर, ललितपुर, गुलगुमा, रजौटी, सीतापुर दूरी-33 कि.मी. बस सेवा से स्कूली बच्चों, मरीजों और ग्रामीणों की आवागमन सुगम होगी।

बांदा से अम्बिकापुर मार्ग पर बस सेवाएं
बादा से अम्बिकापुर व्हाया-बादा, बरियों, चार पारा, ककना, सिधमा, अखोरा, अखोराखुर्द, रूखपुर, चिखलाडीह, नर्मदापुर, सरगवां, अंबिकापुर दूरी 32 कि.मी. बस सेवा से ग्रामीणों की आवागमन सुगम होगी।
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना की सेवा शुरू होने से परिवहन का खर्च कम होगा, छात्रों की स्कूल,कॉलेज पहुंच आसान होगी और अस्वस्थ व्यक्तियों को समय पर उपचार मिल सकेगा। साथ ही दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ मिलेगा।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता का अलख जगाने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और युवाओं ने लगाई स्वतंत्रता दौड़

    महापौर श्री रामू रोहरा ने गांधी चौक से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ का दिया संदेश, राष्ट्रीय एकता की दिलाई गई शपथ*…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    राजनांदगांव 14 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 अगस्त से 20 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!