Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदाताओं से की वोट अपील

*नगरीय निकायों के विकास और अटल विश्वास पत्र के वादों के समुचित लाभ हेतु भाजपा को वोट दें*

*रायपुर|* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगरीय निकाय चुनाव – 2025 के लिए मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नगर पालिक निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में कल वोट डाले जाएंगे। जिस तरह हमने मोदी की गारंटी के सभी वादों को पूरा किया है, ठीक उसी तरह हम नगरीय निकायों के समुचित विकास के लिए जारी “अटल विश्वास पत्र” के सभी संकल्पों को पूरा करेंगे। इसलिए कमल छाप का बटन दबा कर भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं।

सीएम साय ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत हमने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जरूरतमंदों के पक्के घर के सपने को साकार किया है। किसानों को 3,100 रुपये प्रति क्विंटल धान की कीमत देने का वादा पूरा किया है और धान की अंतर की राशि बारह हजार करोड़ रुपए भी जारी कर दी है। महतारी का सम्मान करते हुए हमने महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को अब तक बारह क़िस्त जारी कर दी है। भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम किसानों, महिलाओं, गरीबों, जरूरतमंदों सभी वर्ग की सेवा कर रहे हैं और आगे भी करेंगे। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करें। भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं।

गौरतलब है कि नगरीय निकाय चुनाव के अंतर्गत कल प्रदेश के नगर पालिक निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में मतदान संपन्न होना है। जिसके परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे।

  • Related Posts

    स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

        डॉ. दानेश्वरी संभाकर, उप संचालक रायपुर, 11 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और आर्थिक…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत महासंपर्क अभियान के तहत आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए जिले में की गई अभिनव पहल

      शासकीय अमलों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से घर-घर सम्पर्क कर किया गया समस्या का समाधान *- कुल 3367 आवासों का एक ही दिन में किया गया निरीक्षण*…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब