रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दुर्ग ग्रामीण के विधायक तथा छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री ललित चन्द्राकर की माता श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने आज यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री चन्द्राकर की माता के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। माताजी का निधन पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं श्री चन्द्राकर और उनके परिवार के साथ हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी
रायपुर, 02 अप्रैल 2026/ भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए आधिकारिक वेब पोर्टल www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की…
Read more







