Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्रद्धांजली कार्यक्रम में हुए शामिल

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड अंतर्गत ग्राम परसवानी स्थित अपने समधी श्री टीकाराम कंवर के निवास पहुंचकर उनकी माताजी स्वर्गीय श्रीमती अडारन बाई कँवर के श्रद्धांजली कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय श्रीमती अडारन बाई कंवर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। इस अवसर पर कँवर समाज के अध्यक्ष श्री हरवंश मिरी, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद, पूर्व विधायक श्री श्रवण मरकाम, श्री द्वारिका राम कंवर, श्री हेमलाल कंवर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी, पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर इस दुःखद घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदाय करने की कामना किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के समधी श्री टीकाराम कंवर की माताजी श्रीमती अडारन बाई कँवर का 28 दिसम्बर 2024 को स्वर्गवास हो गया था, जिसका आज शोक कार्यक्रम (पंचनहावन) रखा गया था।

  • Related Posts

    कस्टम मिलिंग में लापरवाही पर सख्ती : ऋषभ राइस प्रोसेसिंग पर प्रकरण दर्ज, जांच में कई अनियमितताएं उजागर

      धमतरी 20 मार्च 2026/कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार बीते दिन श्री भेलेन्द्र कुमार ध्रुव सहायक खाद्य अधिकारी एवं  वैभव कोरटिया खाद्य निरीक्षक धमतरी द्वारा विकासखंड धमतरी के अंतर्गत रिषभ…

    Read more

    जिले में गोदाम निर्माण और चना खरीदी का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधा

    धमतरी (IMNB NEWS AGENCY) जिले में कृषि अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 21 धान खरीदी केंद्रों में 200-200 मीट्रिक टन क्षमता के…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….