Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सरगुजा के भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में अंतरित की 3.15 करोड़ से अधिक की राशि जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के 3,158 हितग्राही हुए लाभान्वित ’दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ से श्रमिकों को मिला आर्थिक संबल

 

अम्बिकापुर 25 मार्च 2026/   प्रदेश के भूमिहीन कृषि मजदूरों के आर्थिक सशक्तीकरण और सर्वांगीण विकास की दिशा में आज मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ’दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ के तहत सरगुजा जिले के हजारों श्रमिकों के बैंक खातों में सीधे राशि का अंतरण किया। जिले के कुल 3,158 हितग्राहियों के खातों में 3 करोड़ 15 लाख 80 हजार रुपए की सहायता राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से जमा की गई।

परिश्रम का सम्मान और श्रमिकों का कल्याण
राज्य शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य उन भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक संबल प्रदान करना है, जिनकी आजीविका का मुख्य आधार केवल शारीरिक श्रम है। मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप, “परिश्रम का सम्मान, श्रमिकों का कल्याण और भूमिहीनों का सशक्तीकरण“ के संकल्प के साथ डबल इंजन की सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

जिलेवार लाभान्वितों का विवरण
सरगुजा जिले के अंतर्गत तहसील स्तर पर ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों के पात्र हितग्राहियों को इस योजना का सीधा लाभ मिला है। जिले की विभिन्न तहसीलों के अंतर्गत आने वाले 2,893 ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में राशि भेजी गई। वहीं नगर पंचायत लखनपुर एवं सीतापुर के 265 पात्र श्रमिक इस योजना से लाभान्वित हुए। जिले के कुल 3,158 लाभार्थियों को कुल 3,15,80,000 रुपए का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किया गया है। सीतापुर में आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।

आजीविका सुदृढ़ीकरण और आत्मनिर्भरता
योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले के हजारों श्रमिक परिवारों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। इस वित्तीय सहायता से न केवल इन परिवारों की दैनिक आवश्यकताएं पूरी होंगी, बल्कि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने की दिशा में भी अग्रसर होंगे। जिला प्रशासन द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए पात्र हितग्राहियों का चयन सुनिश्चित किया गया था, ताकि शासन की इस योजना का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्ति तक पहुँच सके।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ 31 मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद से होगा पूर्णतः मुक्त – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    *बस्तर अब भय और हिंसा के अतीत से बाहर निकलकर शांति, विकास और संभावनाओं की नई दिशा में आगे बढ़ रहा- उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा* *बस्तर की जल, जंगल और जमीन…

    Read more

    संभागायुक्त ने एसडीएम कार्यालय डोंगरगांव का किया आकस्मिक निरीक्षण

    *- कार्यालयीन व्यवस्था, अभिलेखों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की* *- कार्यकुशलता व समयबद्ध निराकरण करने के दिए निर्देश* राजनांदगांव 25 मार्च 2026। संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने आज अनुविभागीय…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने