Ro no D15139/23

जगदलपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ऐतिहासिक रोड शो – भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने जनता से की अपील

 

0 अटल विश्वास पत्र में किया गया हर वादा होगा पूरा: ट्रिपल इंजन की सरकार में होगा बड़ी तेजी से विकास

0 नगर निगम चुनाव में भाजपा को जिताकर ट्रिपल इंजन सरकार बनाएं – मुख्यमंत्री

जगदलपुर/रायपुर, 8 फरवरी 2024 | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज जगदलपुर में भारतीय जनता पार्टी का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व रोड शो आयोजित हुआ, जिसमें भारी जनसमर्थन देखने को मिला। एयरपोर्ट से शुरू हुए इस भव्य रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। कमल के झंडों से सजी सड़कों पर उमड़े जनसैलाब ने भाजपा की प्रचंड जीत का संकेत दे दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने जनता से अपील करते हुए कहा कि 11 फरवरी को कमल का बटन दबाकर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं और महापौर प्रत्याशी श्री संजय पांडे सहित सभी 48 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाकर ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ जगदलपुर को दिलाएं। उन्होंने कहा कि जैसे विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाया गया, वैसे ही नगर निगम चुनाव में भी भाजपा को जिताकर कांग्रेस को मजा चखाना है।

*”अटल विश्वास पत्र” के हर वादे को भाजपा सरकार पूरा करेगी*

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भाजपा ने “अटल विश्वास पत्र” जारी किया है और उसमें किए गए हर वादे को पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही मात्र 13 महीनों में विकास की गंगा बहाई गई है, जिससे जनता का भाजपा पर विश्वास और मजबूत हुआ है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भाजपा सरकार ने नगरीय निकायों के विकास के लिए ₹7,000-8,000 करोड़ से अधिक की राशि जारी की है, जिससे शहरों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि आने वाले वर्षों में 3 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास बनाए जाएंगे, नजूल भूमि पर बसे परिवारों को मालिकाना हक देने के लिए नया कानून लाया जाएगा, महिलाओं के नाम पर संपत्ति कर में 25% की छूट मिलेगी, समय पर बिजली बिल और संपत्ति कर भरने वालों को पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा, स्व-सहायता समूह की महिलाओं को ₹2.5 लाख तक का बिना गारंटी लोन, स्ट्रीट वेंडर्स को ₹30,000 की आर्थिक सहायता और यूपीएससी पास करने वाले छात्रों को महापौर सम्मान निधि के तहत ₹1 लाख की सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश में अभूतपूर्व योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ जनता को सीधे मिल रहा है। 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, धान का समर्थन मूल्य ₹3100 प्रति क्विंटल तय किया गया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी हो रही है। किसानों को दो साल का बकाया बोनस, 70 लाख माताओं-बहनों को ‘महतारी वंदन योजना’ का लाभ, तेंदूपत्ता संग्रहण दर ₹5500 प्रति मानक बोरा, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को श्रीरामलला दर्शन और काशी यात्रा का लाभ तथा भूमिहीन कृषि मजदूरों को ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना’ के तहत हर साल ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

*भाजपा की जीत से नगर निगम क्षेत्रों में होगा तेज गति से विकास*

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ में विकास की नई इबारत लिखी गई है, और अब नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत से शहरों के विकास की रफ्तार और तेज होगी। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि जगदलपुर को स्मार्ट और समृद्ध नगर बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के इस ऐतिहासिक रोड शो ने यह स्पष्ट कर दिया कि जगदलपुर की जनता भाजपा को नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री श्री साय ने 11 फरवरी को कमल के पक्ष में भारी मतदान कर भाजपा की जीत सुनिश्चित करते हुए जगदलपुर का सुनहरा भविष्य सुनिश्चित कर विकास की ऊंचाइयों तक ले जाने में सहयोग देने की सभी से अपील की।

इस ऐतिहासिक रोड शो में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक श्री विनायक गोयल, महापौर प्रत्याशी श्री संजय पाण्डे, पूर्व विधायक श्री संतोष बाफना, पूर्व महापौर श्रीमती सफीरा साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ग्रामीण क्षेत्रों में कास्मेटिक दुकानों की सघन जांच, बिना बैच व एक्सपायरी उत्पाद बेचने पर रोक

    अम्बिकापुर 01 मई 2026/  छत्तीसगढ़ शासन, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा कलेक्टर, अंबिकापुर जिला सरगुजा के निर्देशानुसार 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक जिले में 15 दिवसीय सघन…

    Read more

    अंबिकापुर में प्रतिभा सम्मान योजना कार्यक्रम आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

    अम्बिकापुर 01 मई 2026/  जिला पंचायत सभागार, अंबिकापुर में आज ’’प्रतिभा सम्मान योजना 2025-26’’ अंतर्गत जिला स्तरीय चयनित छात्र-छात्राओं को चेक एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य…

    Read more

    NATIONAL

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला