Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फरसागुड़ा पहुंचकर कश्यप परिवार

को बंधाया ढांढस
 दिवंगत   मनकी देवी को दी श्रद्धांजलि

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री   विजय शर्मा ने बुधवार को बस्तर जिले के वन मंत्री   केदार कश्यप के गृहग्राम फरसागुड़ा स्थित निवास पहुंचकर कश्यप परिवार से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री   केदार कश्यप और पूर्व सांसद   दिनेश कश्यप की माताजी स्वर्गीय   मनकी देवी कश्यप के निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
विदित हो कि  मनकी देवी कश्यप का निधन बीते रविवार 21 दिसंबर को हुआ था। इस दुखद घड़ी में कश्यप परिवार को संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री   साय और उप मुख्यमंत्री   शर्मा स्वयं उनके निवास पहुंचे। वहां उन्होंने दिवंगत   मनकी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने शोकाकुल मंत्री   केदार कश्यप,   दिनेश कश्यप और अन्य परिजनों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने   मनकी देवी कश्यप के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताया और दुख की इस घड़ी में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जयसवाल सहित अन्य गणमान्य जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!