Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख की सहायता राशि की स्वीकृत

, परिजनों की गुहार पर मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, सीएम कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन देने के बाद मिली बड़ी राहत….

जशपुरनगर 21 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील एवं जनहितैषी नेतृत्व में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत जशपुर जिले के गंभीर किडनी रोगी श्री जितेन्द्र कुमार यादव उम्र 44 वर्ष को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके उपचार के लिए 3,95,121 (तीन लाख पचानवे हजार एक सौ इक्कीस रुपये) की सहायता राशि स्वीकृत की है।मिली

जानकारी के अनुसार, जशपुर निवासी श्री जितेन्द्र कुमार यादव गंभीर किडनी रोग से पीड़ित हैं तथा उन्हें रेनल ट्रांसप्लांट (किडनी प्रत्यारोपण) की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उपचार में कठिनाई आ रही थी। मरीज के परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निजी निवास स्थित सीएम कैंप कार्यालय, बगिया पहुंचकर आवेदन प्रस्तुत करते हुए उपचार हेतु आर्थिक सहायता की गुहार लगाई थी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निर्देश के बाद मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत सहायता राशि स्वीकृत की गई। राज्य नोडल एजेंसी द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह राशि जी. आर. दोशी एवं के. एम. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ किडनी एंड रिसर्च सेंटर, अहमदाबाद (गुजरात) में किडनी प्रत्यारोपण, उपचार एवं आवश्यक दवाइयों के लिए मंजूर की गई है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य सरकार गंभीर एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उन्हें जीवनरक्षक उपचार प्राप्त करने में किसी प्रकार की बाधा न आए।मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत इस सहायता से मरीज एवं उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह सहायता न केवल मरीज के उपचार का मार्ग प्रशस्त करेगी, बल्कि जरूरत के समय सरकार की संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का भी उदाहरण बनेगी।

  • Related Posts

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है

    रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा सोनम वांगचुक…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता