Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरी की ग्रामीणों की सालों पुरानी मांग, दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए 41 करोड़ 30 लाख की बड़ी सौगात, क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार…..

ख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले का विकास नई गति पकड़ रहा है। जिले में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्रों में लगातार मिल रही स्वीकृतियां ग्रामीण अंचल के विकास की नई पहचान बन रही हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए कुल 41 करोड़ 30 लाख रुपए की मंजूरी दी है।
दो प्रमुख मार्गों के निर्माण को मिली मंजूरी
जिले के ओडिशा सीमा से लगे तुमला से मेडर मार्ग 12.80 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 27 करोड़ 73 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन, व्यापार और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाएगा,साथ ही ओडिशा राज्य को भी जोड़ते हुए आवागमन के लिए बड़ी सुविधाएं मिलेगी।वहीं फरसाबहार क्षेत्र के पंडरीपानी से डुमरिया मार्ग 10.60 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ 57 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है। इस मार्ग के निर्माण से हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।
ग्रामीणों में खुशी, मुख्यमंत्री के प्रति आभार
दोनों परियोजनाओं की स्वीकृति से ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी की लहर है। वर्षों से प्रतीक्षित मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जशपुर जिला अब तेज़ी से विकास की ओर अग्रसर है और आने वाले समय में यह सौगातें क्षेत्र की प्रगति को और गति देंगी।

  • Related Posts

    बिहान की दीदियों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को राखी बांधकर दी बधाई, साझा किए गुजरात भ्रमण के अनुभव

      कबीरधाम जिले के 17 बिहान समूहों की दीदियों और 17 पशुपालकों को गुजरात के बनासकाठा के शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया था रायपुर, 27 अगस्त 2026/ कबीरधाम जिले के…

    Read more

    बैंक सखी बनकर ग्रामीणों के लिए सहूलियत का माध्यम बनीं ललिता बघेल

      तीन ग्राम पंचायतों में घर-घर पहुंच रहीं बैंकिंग और लोक सेवा केंद्र की सुविधाएं, अब तक 4 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान महतारी वंदन, पेंशन, छात्रवृत्ति से लेकर…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक