Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात, गड़ेरटोली से जमुंडा-’कटंगखार मार्ग निर्माण को मिली मंजूरी,

4 करोड़ 62 लाख की लागत से बनेगी 5 किमी सड़क, ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी.

 प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र को बड़ी विकास सौगात दी है। मुख्यमंत्री द्वारा गड़ेरटोली से जमुंडादृकटंगखार मार्ग के निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की गई है। इस मार्ग का निर्माण 4 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जिसमें 5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है।यह मार्ग लंबे समय से क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग रहा है। सड़क की स्वीकृति मिलने से कांसाबेल तहसील के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। अब गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से बेहतर होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।क्षेत्रवासियों ने कहा कि खराब सड़क के कारण वर्षों से परेशानी झेलनी पड़ रही थी, विशेषकर बरसात के दिनों में स्थिति और भी दयनीय हो जाती थी। अब सड़क निर्माण से ग्रामीणों का जीवन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण अंचलों के विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री की यह सौगात जनकल्याण और समावेशी विकास की सोच को दर्शाती है।

  • Related Posts

    बजटीय देयक जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित तथा SNA SPARSH से संबंधित भुगतान के लिए 30 मार्च तक का समय

      अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कोषालय/उप कोषालय में देयक प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 मार्च…

    Read more

    सरगुजा में राज्यव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन

      अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?