Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात, कुनकुरी नगर को मिलेगी नई पहचान, छठघाट तालाब विकास हेतु 5 करोड़ 17 लाख रुपए की मिली मंजूरी…

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश से अधोसंरचना विकास योजनाओं को मिल रहा बल

जशपुरनगर 19  सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश से जशपुर जिले में निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। जिले की जनता की मांगों और समस्याओं का समाधान करते हुए मुख्यमंत्री लगातार अधोसंरचना, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में नए  कार्यों की शुरुआत कर रहे हैं।इसी कड़ी में राज्य शासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट प्रावधान अंतर्गत कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र में अधोसंरचना विकास योजनांतर्गत छठघाट तालाब के विकास कार्य के लिए 5 करोड़ 17 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
कुनकुरी के छठघाट तालाब होगा सुसज्जित
इस स्वीकृत राशि से तालाब का सौंदर्यीकरण, किनारों का सुदृढ़ीकरण, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य विकास कार्य किए जाएंगे। इसके पूरा हो जाने पर छठघाट तालाब न सिर्फ धार्मिक व सांस्कृतिक दृष्टि से और भव्य होगा, बल्कि नगर की खूबसूरती और पहचान भी बनेगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक जिले और नगर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर नगरों की अधोसंरचना तक हर क्षेत्र में योजनाबद्ध ढंग से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छठ घाट तालाब का विकास कुनकुरी नगर की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेगा और आने वाले समय में यह नगर वासियों के लिए गौरव का प्रतीक बनेगा।
नगरवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार
छठ घाट तालाब विकास कार्य की स्वीकृति मिलते ही क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य नगर की पहचान को निखारने के साथ-साथ सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों को भी और भव्य बनाएगा।

  • Related Posts

    राज्य खेल अलंकरण के लिए आवेदन आमंत्रित, उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा सम्मान

     शहीद राजीव पांडे, शहीद कौशल यादव, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार एवं पंकज विक्रम-सहित विभिन्न सम्मानों के लिए 5 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन जशपुरनगर 23 जुलाई 2026/ खेल एवं युवा कल्याण…

    Read more

    निर्माण पोर्टल के माध्यम से निर्माण कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 23 जुलाई 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास  ने पत्थलगांव के जनपद पंचायत सभाकक्ष में निर्माण पोर्टल के माध्यम से जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट