Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 4 विभिन्न नालों पर बनेगा पुल, 13 करोड़ 69 लाख की मिली मंजूरी, क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर……

जशपुरनगर 08 नवम्बर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिले को विकास की नई सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने जिले के चार अलग-अलग स्थानों पर पुल निर्माण के लिए कुल 13 करोड़ 69 लाख 21 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इन पुलों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन अब और अधिक सुगम हो जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार दुलदुला एल-025 से बनगांव मार्ग में पुल निर्माण के लिए 3 करोड़ 60 लाख 88 हजार की मंजूरी दी गई है।चटकपुर से बकुना मार्ग पर पुल निर्माण के लिए 2 करोड़ 71 लाख 62 हजार की स्वीकृति प्राप्त हुई है। मुड़ाअम्बा मुड़ा नाला पर पुल निर्माण हेतु 2 करोड़ 69 लाख 44 हजार की मंजूरी मिली है।वहीं फरसाबहार क्षेत्र के रायअम्बा से मकरीबंधा कुसुमनाला पर पुल निर्माण के लिए 4 करोड़ 67 लाख 27 हजार स्वीकृत किए गए हैं।इन पुलों के निर्माण से न केवल ग्रामीणों के दैनिक आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि वर्षा ऋतु के दौरान भी संपर्क मार्ग बाधित नहीं होंगे। इससे स्थानीय व्यापार, शिक्षा, कृषि व स्वास्थ्य सेवाओं में भी व्यापक सुधार की उम्मीद है।ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले के विकास कार्यों को नई दिशा मिल रही है। सीएम साय के सुशासन में जशपुर जिले की तस्वीर लगातार बदल रही है।
  • Related Posts

    01 मई से 10 जून तक ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में लगेंगे शिविर सुशासन शिविर में लोगों की समस्याओं का किया जाएगा समाधान – जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार

     जशपुरनगर 21 अप्रैल 2026/  जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर सुशासन शिविर के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।…

    Read more

    धीरे चले सुरक्षित पहुंचे हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग जरूर करें – सांसद श्री राठिया पुलिस विभाग की जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

      जशपुरनगर 21 अप्रैल 2026/ लोक सभा क्षेत्र रायगढ़ के सांसद श्री राधेश्याम राठिया की अध्यक्षता में आज पुलिस विभाग की जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति बैठक  जिला पंचायत के सभाकक्ष…

    Read more

    NATIONAL

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’