Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर को दिए ऐतिहासिक सिंचाई सौगातें, किसानों के हित में 11 परियोजनाओं के लिए 199 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बीते दो वर्षों में जशपुर जिले के कृषि एवं ग्रामीण विकास को सशक्त बनाने हेतु 11 सिंचाई योजनाओं को ऐतिहासिक मंजूरी दी गई है। इन योजनाओं के माध्यम से जिले के हजारों किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे कृषि उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी।प्रदेश की साय सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप जशपुर जिले में बैराज, एनीकट, तालाब एवं व्यपवर्तन योजनाओं के निर्माण, मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार कार्यों के लिए 199 करोड़ 49 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।जशपुर जिले को स्वीकृत प्रमुख सिंचाई योजनाएं दृमैनी नदी बगिया स्थित बैराज उद्वहन सिंचाई योजना हेतु 79 करोड़ 37 लाख रुपये की स्वीकृति,कुनकुरी ईब व्यपवर्तन योजना के मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार कार्य हेतु 37 करोड़ 9 लाख रुपये की मंजूरी,
सहसपुर तालाब योजना के लिए 4 करोड़ 27 लाख रुपये की स्वीकृति,डुमरजोर (डुमरिया) व्यपवर्तन योजना हेतु 10 करोड़ 36 लाख रुपये की स्वीकृति,तुबा एनीकट योजना के लिए 2 करोड़ 67 लाख रुपये की मंजूरी,बारो एनीकट योजना हेतु 7 करोड़ 6 लाख रुपये की स्वीकृति,मेडरबहार तालाब योजना के लिए 5 करोड़ रुपये की मंजूरी,पमशाला एनीकट योजना हेतु 28 करोड़ 2 लाख रुपये की स्वीकृति,कोनपारा तालाब (दलटोली डेम) के मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार कार्य के लिए 3 करोड़ 47 लाख रुपये की स्वीकृति,अंकिरा तालाब योजना के मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार कार्य हेतु 3 करोड़ 47 लाख रुपये की मंजूरी,कोकिया व्यपवर्तन योजना के लिए 16 करोड़ 17 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है।
कृषि विकास को मिलेगा नया आयाम
इन सिंचाई योजनाओं के क्रियान्वयन से जिले के अनेक ग्रामों में खरीफ एवं रबी दोनों फसलों के लिए सिंचाई सुविधा सुनिश्चित होगी। इससे वर्षा पर निर्भरता कम होगी और किसानों को खेती से स्थायी आय का साधन प्राप्त होगा।
सुशासन के दो वर्ष दृ विकास की मजबूत नींव
मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए सिंचाई, कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। बीते दो वर्षों में जशपुर जिले को मिली ये सिंचाई सौगातें सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।वहीं किसानों के चेहरे में नई खुशियां देखने को मिल रही है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!