Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 40.25 करोड़ रूपए लागत के 18 विकासकार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन 13.56 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 9 विकासकार्यों का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने  आज विकासखंड कांसाबेल के ग्राम ढुढरुडांड में आयोजित अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज विकास समिति के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में 40.25 करोड़ रूपए लागत के 18 विकासकार्यों का  लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें  13 करोड़ 56 लाख 86 हजार रूपए की लागत से निर्मित 9 विकासकार्यों  का लोकार्पण और 26 करोड़ 68  लाख 97 हजार रुपए लागत के 9 विकासकार्यों  का भूमिपूजन शामिल है। इस अवसर पर विधायक  गोमती साय, पूर्व सांसद   नन्द कुमार साय, पूर्व संसदीय सचिव श्री भरत साय, जिला पंचायत सदस्य श्री गेंद बिहारी सिंह, कलेक्टर   रोहित व्यास, वनमण्डलाधिकारी   शशि कुमार सहित कंवर समाज के पदाधिकारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने और 26 करोड़ 68  लाख 97 हजार रुपए लागत के जिन 9 विकासकार्यों  का भूमिपूजन किया, उनमें 2.71 करोड़ रूपए लागत के क्।-प्ळन्। योजना के अंतर्गत ग्राम – आमाटोली विकासखण्ड-पत्थलगांव में 100 सीटर बालक छात्रावास भवन निर्माण कार्य, 3.04 करोड़ रुपए लागत के  ग्राम पंचायत पंगसुवा दर्रापारा तक मार्ग लं. 3.20 कि.मी.सड़क निर्माण कार्य, 2.35 करोड़ रुपए लागत के सराईटोला से बरपारा पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 3.20 किमी., 3.06 करोड़ लागत के  पालीडीह बस्ती से लाखझार (पेट्रोल पम्प) तक लं. 2.60 किमी. का निर्माण कार्य, 6.34 करोड़ लागत के ग्राम पंचायत मुड़ाबहला में कर्राजोर से होते हुए बरपारा, धनुपारा से काडरो पहुंच मार्ग लं. 5.30 कि.मी. सड़क निर्माण कार्य, 2.73 करोड़ रुपए लागत के ग्राम पंचायत बंधनपुर से छातासराई तक पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य लं. 2.85 किमी निर्माण कार्य, 2.16 करोड़ रुपए लागत के ग्राम पंचायत सूरजगढ़ के मिडिल स्कूल पक्की सड़क से लुडेग गौठान तक पहुंच मार्ग लं. 2.55 किमी. निर्माण कार्य, 2.01 करोड़ लागत के ग्राम पंचायत तिलडेगा अटल चौक से आमाकानी पहुंच मार्ग लं. 2.26 किमी. का निर्माण कार्य और 2.25 करोड़ रुपए लागत के एस.टी.पी. निर्माण कार्य शामिल है।
इसी तरह उन्होंने 13 करोड़ 56 लाख 86 हजार रूपए लागत के जिन 9 विकासकार्यों  का लोकार्पण किया उनमें 2.63 करोड़ रुपए लागत से निर्मित वि.ख. कांसाबेल के कोरंगा बस्ती से ग्यारटोली पहुंच मार्ग लं. 2.20 किमी. तक का निर्माण कार्य पुल-पुलियों सहित, 1.07 करोड़ रुपए लागत से निर्मित वि.ख. कांसाबेल के छुरी टोली से अलगी झार पहुंच मार्ग लं. 1.10 किमी. तक का निर्माण कार्य पुल-पुलियों सहित, 1.97 करोड़ रुपए लागत से निर्मित  वि.ख. कांसाबेल के करंजटोली डाड़ीडिपा होते हुए चक्रधर नगर पहुंच मार्ग लं. 1.00 किमी. तक का निर्माण कार्य, 1.72 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित वि.ख. कांसाबेल के कोरंगा बस्ती श्याम घर से खैरवारटोली पहुंच मार्ग लं. 1.50 किमी. तक का निर्माण कार्य पुल-पुलियों सहित, 4.28 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित वि.ख. कांसाबेल के मुसकुटी से मुख्य मार्ग पहुंच मार्ग लं. 3.50 किमी. पुल-पुलियों सहित निर्माण कार्य, 3 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित वि.ख. कांसाबेल के करंज टोली-रजौटी पहुंच मार्ग लं. 1.20 किमी. पुल-पुलियों सहित निर्माण कार्य, 1.23 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ग्राम पंचायत घोघरा के चौक से फरसाटोली मेन रोड तक लं. 1.00 किमी. का निर्माण कार्य, 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित सी.सी. रोड निर्माण प्राथमिक शाला पातर तोरा से जंगलू भगत के घर तक, ग्राम पंचायत नक्टीमुंडा और 54.01 लाख रुपए की लागत से निर्मित वि.खं. कांसाबेल कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), पत्थलगांव, विकासखण्ड़- पत्थलगांव का भवन निर्माण कार्य शामिल है।
 

  • Related Posts

    सेजबहार फेस-1 कॉलोनी की भूमि से गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने हटाया अतिक्रमण

      वर्ष 2006 में आवासीय परियोजना हेतु आबंटित भूमि पर निजी बिल्डर द्वारा किया जा रहा था अवैध निर्माण रायपुर, 18 जून 2026/छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने…

    Read more

    डिजिटल लॉकर में भविष्य, ‘क्रेडिट बैंक’ में जमा होगी पढ़ाई

      ​ *​छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा क्षेत्र में केंद्र की बड़ी सौगात* *विष्णु प्रसाद वर्मा* *सहायक संचालक* रायपुर,18 जून 2026/ ​राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत छत्तीसगढ़ को मिली…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग