मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 115 नगरीय निकायों में नवनिर्मित अटल परिसर का किया लोकार्पण जशपुर जिले के पांच नगरीय निकायों में अटल परिसर का हुआ लोकार्पण

जिला संग्रहालय में निर्मित अटल परिसर के लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक  रायमुनी भगत सहित अन्य अतिथिगण हुए शामिल
अतिथियों ने भारत रत्न स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद कर उन्हें किया नमन

   भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय  अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर आज रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रदेशभर में अटल शताब्दी वर्ष के अंतर्गत नवनिर्मित 115 अटल परिसरों का वर्चुअली लोकार्पण किया। इनमें  जिले में जशपुर जिला मुख्यालय के  संग्रहालय परिसर में निर्मित अटल परिसर सहित पत्थलगांव, कुनकुरी, कोतबा और बगीचा में निर्मित अटल परिसर शामिल है। जशपुर के जिला संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक  रायमुनी भगत ने प्रतिकात्मक तौर पर अटल परिसर का लोकार्पण किया और  अटल बिहारी वाजपेयी के आदमकद मूर्ति का अनावरण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय  अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व अत्यंत प्रेरणादायी था। वे केवल एक कुशल राजनेता ही नहीं बल्कि अजातशत्रु, कवि, पत्रकार, समाजसेवी, लेखक, चिंतक, विचारक और अत्यंत संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी थे। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना जैसी ऐतिहासिक योजनाओं की निर्माण कर अटल जी ने शहरों से लेकर गांवों तक सड़कों के मजबूत नेटवर्क की नींव रखी  जिससे विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिली।  उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण अटल बिहारी वाजपेयी जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है और उनसे प्रेरणा पाकर  छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि अटल जी ने सुशासन को शासन प्रणाली का मूलमंत्र बताया और उसी अनुरूप देश की प्रशासनिक व्यवस्था को दिशा दी। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ का निर्माण करने के लिए हमारी सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है और  विजन डॉक्यूमेंट के अनुसार कार्य करते हुए वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण हेतु दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।
इस अवसर पर विधायक  रायमुनी भगत ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए गर्व और प्रसन्नता का है। यह दिन  अटल बिहारी वाजपेई के राष्ट्र के प्रति समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और छत्तीसगढ़ के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि छत्तीसगढ़ का गठन हुआ और आज यह राज्य विकास की राह पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से उन्होंने गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ा, जिससे दूरस्थ अंचलों में भी विकास की रफ्तार तेज हुई। इस अवसर पर  भगत ने छत्तीसगढ़ निर्माण में स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव के योगदान को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
नगर पालिका अध्यक्ष  अरविंद भगत ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेई केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। वे हम सभी के पथप्रदर्शक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए आज हम जनसेवा और विकास के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई छत्तीसगढ़ राज्य के सच्चे निर्माता थे और अटल परिसर का लोकार्पण हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर उन्होंने भी स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव को नमन किया।
नगर पालिका उपाध्यक्ष  यश प्रताप सिंह जूदेव ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रसिद्ध कविता टूटे हुए सपनों की कौन सुने सिसकी, अंतर की चीर व्यथा पलकों पर ठिठकी, हार नहीं मानूँगा, रार नई ठानूँगा, काल के कपाल पर लिखता-मिटाता हूँ, गीत नया गाता हूँ  का पाठ कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर  जनपद पंचायत अध्यक्ष  गंगाराम भगत, पूर्व विधायक  जागेश्वर भगत, कृष्ण कुमार राय, पार्षदगण  राजेश गुप्ता,  देवधन नायक,  कंचन बैरागी,  विजेता भगत,  शशि भगत,  विनोद निकुंज,  कमला बाई,  शैलेंद्री यादव,  सुधीर पाठक और  द्वारिका मिश्रा, कलेक्टर  रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशिमोहन सिंह, नगर पालिका जशपुर के सीएमओ  योगेश्वर उपाध्याय, सहायक अभियंता  कैलाश खरोले,   शारदा प्रधान,  रजनी प्रधान,  कृपाशंकर भगत सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
रंगीन रोशनी, फव्वारा और अटल की प्रेरक कविताओं से सजा अटल परिसर बनेगा प्रेरणा का केंद्र
जिला संग्रहालय परिसर में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल परिसर को अत्यंत आकर्षक एवं भव्य रूप से सजाया गया है। परिसर में आधुनिक एवं रंगीन लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। अटल परिसर में सुव्यवस्थित गार्डन विकसित किया गया है, जिसमें आकर्षक फव्वारा लगाया गया है। इसके साथ ही सुंदर बैकवाल का निर्माण किया गया है, जहां दीवारों पर भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के छायाचित्र तथा उनकी प्रेरणादायी कविताओं और विचारों को कलात्मक रूप से अंकित किया गया है।

  • Related Posts

    लुड़ेग-तपकरा-लवाकेरा मार्ग का चौड़ीकरण कार्य प्रगति पर

    जशपुरनगर 12 फरवरी 2026/IMNB NEWS AGENCY  समाचार पत्र में प्रकाशित खबर शीर्षक तपकरा फरसाबहार-लुड़ेग मार्ग बदहाल, मरम्मत के नाम खानापूर्ति के संबंध में लोक निर्माण विभाग संभाग पत्थलगांव के कार्यपालन…

    Read more

    जिला एवं तालुका स्तर के पैरालीगल वॉलिटियर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    जशपुरनगर 12 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के स्टेट प्लॉन ऑफ एक्शन वर्ष 2025-26 के अनुसार  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व  अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

    Read more

    NATIONAL

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,

    कोयला घोटाले में ईडी की कार्रवाई, छापेमारी में करोड़ों रुपये और जेवरात जब्त

    कोयला घोटाले में ईडी की कार्रवाई, छापेमारी में करोड़ों रुपये और जेवरात जब्त

    पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की साजिश? 5 दिन में तीसरी बार मिली धमकी

    पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की साजिश? 5 दिन में तीसरी बार मिली धमकी

    मैं एपस्टीन से 3 से 4 बार मिला…राहुल गांधी के आरोप पर हरदीप पुरी ने दिया जवाब

    मैं एपस्टीन से 3 से 4 बार मिला…राहुल गांधी के आरोप पर हरदीप पुरी ने दिया जवाब

    बंगाल में वोटिंग बढ़ाने के लिए 78 रेसिडेंसियल बिल्डिंग में बनेंगे पोलिंग बूथ, 25 को जारी होगी लिस्ट

    बंगाल में वोटिंग बढ़ाने के लिए 78 रेसिडेंसियल बिल्डिंग में बनेंगे पोलिंग बूथ, 25 को जारी होगी लिस्ट