Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के लोखंडी एवं रेंगले ग्राम पंचायतों में निर्मित महतारी सदन का किया वर्चुअली लोकार्पण

ग्राम पंचायत रेंगले में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत मुख्य अतिथि के तौर पर हुई शामिल

जशपुरनगर 23 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज धमतरी जिले के ग्राम करेलीबड़ी से छत्तीसगढ़ के 51 महतारी सदन भवनों का वर्चुअली लोकार्पण किया। इनमें जशपुर जिले के लोखंडी एवं रेंगले ग्राम पंचायतों में निर्मित महतारी सदन भी शामिल हैं। बगीचा विकासखंड के रेंगले में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने महतारी सदन का प्रतीकात्मक लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर जीवन ज्योति समूह रेंगले की सदस्य उमा यादव को वर्चुअली माध्यम से मुख्यमंत्री से बातचीत करने का अवसर मिला। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि पहले समूह की बैठकें पेड़ के नीचे या किसी के घर पर होती थीं, जिससे बारिश और गर्मी के मौसम में दिक्कत होती थी। अब महतारी सदन बनने से महिलाएं सामाजिक एवं सांस्कृतिक बैठकें आसानी से कर पाएंगी। इससे आपसी सौहार्द भी मजबूत होगा।  इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। महतारी सदन से महिलाओं को न सिर्फ सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए मंच मिलेगा, बल्कि वे अपनी आर्थिक गतिविधियों को भी संगठित रूप से आगे बढ़ा सकेंगी। इस अवसर पर बगीचा जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्यगण, अधिकारीदृकर्मचारी सहित लगभग 400 बिहान की दीदियां उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!