Ro no D15139/23

150 करोड़ से जिले के दो स्टेट हाईवे का होगा जीर्णाेधार जिले के सड़कों को संवारने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खोला खजाना

बरसात के बाद शुरू होगा इन सड़कों का निर्माण कार्य

जशपुरनगर 02 सितम्बर 2025/ जशपुर जिले की सड़कों को संवारने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार का खजाना खोल दिया है। सीएम के निर्देश पर जिले की दो महत्वपूर्ण स्टेट हाईवे के पुर्ननिर्माण के लिए 149 करोड़ रूपये से अधिक की राशि स्वीकृत करते हुए बजट जारी कर दिया गया है। निर्माण एजेंसी ने इन सड़कों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। बरसात के बाद इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इन स्टेट हाईवे में 41 किलोमीटर लंबी तपकरा-लुड़ेग और 13 किलोमीटर लंबी कोतबा बागबहार स्टेट हाईवे शामिल है। परिवहन के लिहाज से ये दोनों स्टेट हाईवे जशपुर जिले के लिए अहम है। ये सड़के जशपुर जिले को पड़ोसी राज्य ओडिसा व झारखंड के साथ राजधानी रायपुर व न्यायधानी बिलासपुर से जोड़ती है। इस सड़क से हो कर रोजाना दर्जनों यात्री बस रायगढ,बिलासपुर,रायपुर,झारसुगड़ा सहित अन्य गंतव्य के लिए रवाना होती है। लगातार भारी वाहन चलने से इन सड़कों की स्थिति खराब हो गई थी। इनकी मरम्मत की मांग लगातार जिलेवासियों द्वारा की जा रही थी। जिलेवासियों को हो रही परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इन दोनों स्टेट हाईवे की मरम्मत के लिए कार्रवाई शुरू करने का निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिया था। सीएम के निर्देश पर प्राक्कलन रिपोर्ट के आधार पर वित्त विभाग ने तपकरा से लुड़ेग के लिए 110.33 करोड़ और बागबहार से कोतबा के लिए 39.77 रूपये स्वीकृत करते हुए,राशि जारी कर चुकी है। बरसात के बाद इन दोनों सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
जिले में बिछ रहा है सड़कों का जाल –
जशपुर जिले में आवागमन को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सड़कों की मरम्मत के साथ नए सड़कों के निर्माण पर ध्यान केंद्रीत कर रहे हैं। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके साथ भारतमाला सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। बीते दो साल में मुख्यमंत्री साय ने लंबे समय से अधूरे पड़े हुए दमेरा चराईडांड़ रोड,जशपुर सन्ना सड़क,चराईडांड़ बतौली सड़क,बंदरचुवां से फरसाबहार सड़क के निर्माण को पूरा कराया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सड़क निर्माण की गुणवत्ता निर्धारित मापदंड के अनुरूप रखने की सख्त हिदायत देते हुए,लापरवाही होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!